Hindi Newsउत्तर प्रदेशउमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR
Edited By : Subhash Kumar Published : Feb 23, 2026 04:25 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 04:25 pm IST
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR
Image Source : INDIA TVगुड्डू मुस्लिम समेत 3 के खिलाफ कार्रवाई।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिले के चर्चित अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि पुलिस की ओर से इन 3 फरार आरोपियों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।