1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में थाने के बाहर ही दे दनादन, 52 सेकेंड्स में महिला ने एक युवक को 21 बार मारी चप्पल; देखें वीडियो

अलीगढ़ में थाने के बाहर ही दे दनादन, 52 सेकेंड्स में महिला ने एक युवक को 21 बार मारी चप्पल; देखें वीडियो

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 23, 2026 11:19 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 11:35 am IST

अलगीगढ़ में पुलिस स्टेशन के बाहर ही एक महिला ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मामला अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र का है।

अलीगढ़ में थाने के सामने ही एक महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा।- India TV Hindi
अलीगढ़ में थाने के सामने ही एक महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक मारपीट का मामला सामने आया है।  यहां थाने के सामने ही एक महिला ने युवक की जोरदार पिटाई कर दी। मामला अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र में चरित्र पर लांछन लगाने के आरोप को लेकर सड़क पर मारपीट का है। गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक युवक उसे लंबे समय से बदनाम कर रहा था। महिला अपने पति के साथ रविवार को शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। तभी वहां प्रार्थना पत्र देने के बाद बाहर चौराहे पर कथित आरोपी युवक दिखाई दिया। इसके बाद महिला दे दनादन युवक पर चप्पलों की बौछार कर दी। इस दौरान तमाम लोग आस-पास जमा हो गए थे, जैसा कि वीडियो में भी साफ-साफ दिख रहा है।

आरोप है कि पति ने युवक को रोककर पकड़ लिया, जिसके बाद महिला ने उस पर चप्पल से कई बार प्रहार किए। यह पूरी घटना कोतवाली गेट के सामने हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान ही किसी ने इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने किया दोनों का चालान

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स युवक को नीचे गिराकर पकड़े हुए है। इसके बाद फिर महिला ने युवक को चप्पल और लातों से जमकर पीटा। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और जिसके बाद युवक व महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर चालान कर दिया है।

बलिया में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

वहीं, यूपी के बलिया जिले के बांसडीह इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे हुसैनाबाद मोड़ पर तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को शक होने पर रुकने को कहा लेकिन उसने भागने की कोशिश की। भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल फिसल जाने की वजह से बदमाश गिर गया, जिसके बाद खुद को पुलिस से घिरता देख उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी में एक गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान बांसडीह थाना क्षेत्र के आदर गांव के बबलू नट (30) के रूप में हुई है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

रिपोर्ट- प्रदीप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।