1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले में 2 दिन के लिए बंद किए गए स्कूल, शीतलहर और कोहरे के कारण फैसला

यूपी के इस जिले में 2 दिन के लिए बंद किए गए स्कूल, शीतलहर और कोहरे के कारण फैसला

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है। अब शीतलहर और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए। यूपी के कानपुर में 2 दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Uttar pradesh kanpur school closed- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/ANI सांकेतिक फोटो।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में लगातार शीतलहर जारी है लोगों को अकड़ा रही है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि शुक्रवार से सभी कक्षा के स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद किया जाए। इसके अलावा यूपी के वाराणसी में भी ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

कानपुर में स्कूल बंद

यूपी के कानपुर में शीतलहर और कोहरे के कारण दो दिनों के लिए स्कूलों छुट्टी की घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शहर के सभी स्कूल कल से दो दिन तक संचालित नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक, 19 और 20 दिसम्बर 2025 से लेकर अगले आदेश तक सभी 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

वाराणसी में बदली स्कूलों की टाइमिंग

वाराणासी में भी ठंड के कारण स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अब शहर में 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस आदेश के तहत स्कूलों के समय में परिवर्तन 19 दिसम्बर 2025 से लेकर अगले आदेश तक रहेगा।

अन्य जिलों का हाल

इससे पहले राजधानी लखनऊ में अत्यधिक ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय को बदल दिया गया था। आदेश के अनुसार, 12 वीं तक के स्कूल सुबह नौ बजे से खोले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी अधिक ठंड को देखते हुए 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। आदेश के मुताबिक, क्लास 1 से 8 तक संचालित विद्यालय अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक खुलेंगे। (इनपुट: ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, DM ने जारी किया आदेश

यूपी में ठंड का प्रकोप, जानें कहां-कहां बदल गया स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय