1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, बदले गए इन जिलों के DM, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, बदले गए इन जिलों के DM, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली है। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में कई जिलों के DM भी बदले गए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने मंगलवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक बार फिर से राज्य में तबादला एक्सप्रेस चली है और बड़ी संख्या में IAS और PCS अफसरों के तबादले हुए हैं। राज्य के महराजगंज, बलिया, पीलीभीत और हरदोई जिलों के डीएम यानी जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। आइए देखते हैं अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट।

इन जिलों के DM बदले

  • मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी, हरदोई- जिलाधिकारी, बलिया 
  • अनुनय झा, जिलाधिकारी, महाराजगंज- जिलाधिकारी, हरदोई
  • संतोष कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त, अयोध्या- जिलाधिकारी, महाराजगंज 
  • ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० जल निगम (नगरीय)- जिलाधिकारी, पीलीभीत

Transfer

अन्य अधिकारियों के तबादले

  • दीपक कुमार- वर्तमान पद के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार 
  • प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाधिकारी, बलिया- संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) 
  • जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त, अयोध्या 
  • मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, गोरखपुर- मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर 
  • रवीन्द्र कुमार-1, विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन तथा निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उत्तर प्रदेश- विशेष सचिव, कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन 
  • संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी, पीलीभीत- विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उत्तर प्रदेश 
  • अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, अलीगढ़- निदेशक, सूडा 
  • कुलदीप मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर- उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण 
  • निशा, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, मथुरा- मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर 
  • प्रेरणा शर्मा, निदेशक, सूडा- विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन 
  • प्रकाश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल एवं कानून व्यवस्था) वाराणसी- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हाथरस 
  • शिव नारायण, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हाथरस- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बागपत 
  • विनीत कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) गोरखपुर- अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद 
  • हिमांशु वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर- अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) गोरखपुर 
  • उत्कर्ष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी, संतकबीरनगर- नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर 
  • अलंकार अग्निहोत्री, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ- नगर मजिस्ट्रेट, बरेली

ये भी पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा का अयोध्या कनेक्शन! रामलला के मंदिर के पास बनाया VIDEO, शेयर की अहम जानकारियां

भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर उसको उसकी ही औकात में ला दिया: CM योगी