1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत में महिला ने सरेआम बेल्ट निकालकर युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बागपत में महिला ने सरेआम बेल्ट निकालकर युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक महिला ने सरेआम शख्स पर बेल्ट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

baghpat news women beats man- India TV Hindi
Image Source : PTI महिला ने सरेआम चलाई बेल्ट।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने सरेआम एक व्यक्ति की बेल्ट से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही और कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। यह पूरा मामला बागपत के राष्ट्रवंदना चौक का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि राष्ट्रवंदना चौक पर किसी बात को लेकर महिला और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर अपनी बेल्ट निकाल ली और व्यक्ति की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय कई लोग अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।

वायरल हुआ Video

कुछ ही देर में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला लगातार व्यक्ति पर बेल्ट से वार कर रही है और आसपास खड़े लोग केवल तमाशा देख रहे हैं। वहीं, पिटाई के दौरान व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। घटना के कारण कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हो रही ऐसी घटनाओं में लोग मदद करने के बजाय केवल वीडियो बनाने में क्यों लग जाते हैं। (रिपोर्ट: पारस जैन)

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में हनुमान चालीसा बजाने पर हिंदू परिवार पर हमला, घायलों का इलाज जारी, आरोपियों के खिलाफ FIR

VIDEO: विदा होकर जा रही दुल्हन के साथ हुई खौफनाक घटना, दूल्हे के साथ दबंगों ने की पिटाई; जेवर भी लूट