1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टॉमी और कोबरा के बीच जंग का वीडियो वायरल, मालिक के परिवार की बचाई जान

टॉमी और कोबरा के बीच जंग का वीडियो वायरल, मालिक के परिवार की बचाई जान

ब​लिया में एक पालतू डॉगी और कोबरा के बीच जबरदस्त जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जहां एक ओर कोबरा मारा गया, वहीं सांप के डंसने से कुछ देर बाद डॉगी की भी जान चली गई।

video of battle between dog and cobra in Ballia is currently going viral- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बलिया में डॉगी और कोबरा के बीच जंग का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बेल्थरा में वफादार कुत्ता टॉमी और जहरीले कोबरा में काफी देर तक जंग होती रही। इस दौरान टॉमी आखिरी सांस तक जंग लड़ता रहा, लेकिन उसने कोबरा की एक नहीं चलते दी। वहीं दूसरी ओर उसका मालिक इसका वीडियो बनाता रहा। परिवार की हिफाजत के लिए टॉमी ने कोबरा को मौत के घाट उतार दिया। जहरीले कोबरा के डंसने से घायल टॉमी ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मौत के बाद नाम आंखों से टॉमी को परिवारवालों ने दफना दिया। हालांकि चर्चा इस बात की हो रही है कि टॉमी का वीडियो वायरल करने के चक्कर में मालिक ही कहीं ना कहीं उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। कोबरा और टॉमी के जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र का है मामला

कोबरा और पालतू कुत्ता टॉमी के बीच जंग का वायरल वीडियो उभांव थाना क्षेत्र के दानिश भट्टे का है। जहां रात में कोबरा पेड़ पौधों के रास्ते से दानिश के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच वहां मौजूद टॉमी ने उस पर हमला बोल दिया। टॉमी के मालिक दानिश की माने तो टॉमी पिछले करीब नौ साल से उनके परिवार का सदस्य है। 

पंजे से वार कर डॉगी ने कोबरा को मार डाला

जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में टॉमी के भौंकने की आवाज सुनकर दानिश बाहर आए तो देखा कि जहरीला कोबरा टॉमी पर हमला कर रहा है और टॉमी उस पर पंजे से बार बार हमला कर रहा है। काफी देर तक ये जंग चलती रही और आखिर में टॉमी ने कोबरा को मार डाला। 

दानिश चाहते तो बच सकती थी टॉमी की जान

इस बीच घायल टॉमी ने भी अपनी वफादारी की मिसाल पेश की। जहरीले कोबरा के डंसने के चलते कुछ देर बाद उसकी भी जान चली गई। नाम आंखों से परिवार वालों ने टॉमी को दफना दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दानिश जंग और टॉमी की बहादुरी का वीडियो वायरल करने के लिए टॉमी को कोबरा से बचाने के बजाय वीडियो बनाने में मस्त रहे। बहादुर टॉमी के मौत का जिम्मेदार जितना कोबरा नहीं, उससे अधिक टॉमी के मालिक दानिश हैं। 

बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

आजमगढ़ में भीषण हादसा, ट्रांसफार्मर से टकराया डीजल टैंकर, तीन की जिंदा जलकर मौत

हरिद्वार जा रहे कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए परिजनों ने NH-9 पर लगाया जाम