1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्या दरोगा जी, ऐसे ही निभाएंगे फर्ज! काली कमाई करते दो SI का Video वायरल, SP ने दोनों को किया सस्पेंड

क्या दरोगा जी, ऐसे ही निभाएंगे फर्ज! काली कमाई करते दो SI का Video वायरल, SP ने दोनों को किया सस्पेंड

सोशल मीडिया पर दो दरोगा जी लोगों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों लोग एक व्यक्ति से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद SP ने उन दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर मामले की जांच के निर्देश एडिशनल एसपी को दे दी है।

जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए रिश्वत लेते नजर आए दरोगा जी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए रिश्वत लेते नजर आए दरोगा जी

उत्तर प्रदेश की पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर लेकिन तभी जब उनके जेब करारे नोटों से भरे हों। जब तक जेब में नोट नहीं भरा गया तब तो कोई पुलिस की तरफ से कोई सेवा नहीं मिलेगी। इसी नियत से काम कर रहे दो दरोगा जी लोगों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत लेते दिख रहे हैं। जब दरोगा जी लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो SP ने दोनों दरोगा जी लोगों को निलंबित कर दिया। 

SP ने दरोगाओं को किया निलंबित

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है। जहां पुलिस महकमे की छवि पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब भदोही कोतवाली में तैनात दो सब इंस्पेक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी।

कैमरे में रिश्वत लेते हुए कैद

वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर दिलशाद खान और सुभाष एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलशाद खान के हाथ में एक नोट है और वह व्यक्ति से एक और नोट की मांग कर रहा है। इसके बाद वही व्यक्ति सब इंस्पेक्टर सुभाष को भी एक नोट देता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह रिश्वत एक जमीनी विवाद को सुलझाने के एवज में ली जा रही थी। 

SP ने दोनों दरोगाओं को किया निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों दरोगाओं को  निलंबित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है और जांच के बाद ही इस प्रकरण की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

(भदोही से शरद रमेश मौर्य की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: अकबर खान नाम के युवक पर लव जिहाद करने का आरोप, खूब हुआ हंगामा, हिंदू लड़की ने VIDEO जारी कर कही ये बात

बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसा बच्चा, रोते हुए मदद मांगने का VIDEO आया सामने; किया गया रेस्क्यू