1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी; सामने आया VIDEO

प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी; सामने आया VIDEO

यूपी के देवरिया जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ग्रामीणों ने करा दी प्रेमी-प्रेमिका की शादी। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ग्रामीणों ने करा दी प्रेमी-प्रेमिका की शादी।

देवरिया: जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में पंचायत की और दोनों की शादी करा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महूजा गांव का निकला। पूरी घटना बीती 6 फरवरी की बताई जा रही है। फिलहाल अब युवक और युवती की शादी करा दी गई है और दोनों परिवार इस शादी से सहमत हैं। 

पंचायत में सहमत हुए दोनों परिवार 

दरअसल, देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के तेलिया गांव का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने महुजा गांव गया था। युवक तुरहा समाज का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका दोनों सजातीय हैं। युवक के पहुंचने पर ग्रामीणों को भनक लग गई और ग्रामीणों ने पकड़ भी लिया। युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया। इसके बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में हुई बातचीत के बाद दोनों की शादी घर में ही कर दी गई। दोनों की शादी पर लड़का और लड़की के परिजन सहमत हो गए। 

अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे

दोनों का शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न की गई। बाकायदा एक पंडित को भी बुलाया गया और कमरे में विवाह के सारी रस्में पूरी कराई गईं। युवक-युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और साथ निभाने की शपथ ली। इस मौके पर दोनों पक्षों के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। शादी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस संबंध में जब हमने जमुआ गांव के ग्राम प्रधान नित्यानंद पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चल रहा था दोनों सजातीय हैं। कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन रही थी। हालांकि अब दोनों परिवार सहमत हैं और दोनों का विवाह करा दिया गया है। (इनपुट- विनोद द्विवेदी)

यह भी पढ़ें-

'जूं' को हल्के में ना लेना! 12 साल की बच्ची के सिर में ज्यादा जूं होने से पूरे शरीर में फैला संक्रमण, हो गई मौत

Chocolate Day पर पिता ने बच्चे को दी चॉकलेट, पैकेट के अंदर निकला अंडे सहित जिंदा कीड़ा