1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ में टाइनी बैंक संचालिका की पति ने की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस से बोला- घर में घुसकर बदमाशों ने मारा; पोल खुली तो हुआ अरेस्ट

प्रतापगढ़ में टाइनी बैंक संचालिका की पति ने की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस से बोला- घर में घुसकर बदमाशों ने मारा; पोल खुली तो हुआ अरेस्ट

प्रतापगढ़ में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रात में झगड़ा हुआ था।

मृतक महिला की फाइल...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मृतक महिला की फाइल फोटो

यूपी के प्रतापगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी पति ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले इस हत्यारे पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और चार नकाबपोश बदमाशों की झूठी कहानी रची लेकिन पुलिस की जांच में उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिका। पूरा मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार का है। यहां टाइनी बैंक संचालिका मंजू यादव की उसके ही बेडरूम में हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद रची झूठी कहानी

जानकारी के अनुसार, फतनपुर बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टाइनी बैंक संचालिका मंजू यादव का शव उसके बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका मंजू यादव उम्र करीब 40 साल, फतनपुर बाजार में टाइनी शाखा चलाती थी, जबकि उसका पति अजय कुमार यादव पेशे से फार्मासिस्ट है और बगल में ही उसकी दवा की दुकान है। शुरुआत में परिजनों ने चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूट और हत्या की बात कही। 

आरोपी पति गिरफ्तार

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर ही कहानी संदिग्ध लगी। घर के बगल में कुएं के पास से मिले कुछ अहम सुरागों के बाद पुलिस ने सख्ती से पति अजय कुमार यादव से पूछताछ की, तो पूरा सच सामने आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी पति शराब का आदी था, और इसी को लेकर देर शाम पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कलयुगी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

इनी बैंक क्या है

टाइनी बैंक या टाइनी शाखा का अर्थ ग्रामीण या दूर-दराज के इलाकों में किसी बड़े बैंक (जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि) द्वारा अधिकृत कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) या मिनी बैंक से होता है। इसके संचालक अपने केंद्र पर आधार कार्ड या बायोमेट्रिक के जरिए खाता खोलना, पैसे जमा करना, पैसे निकालने का काम करते हैं। लेनदेन और बीमा करने पर इन्हें कुछ पर्सेंट कमीशन मिलता है। इससे पहले अभी हाल में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कर दी। पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनपुट- बृजेश मिश्र

ये भी पढ़ेंः पुजारी ने की भविष्यवाणी, पर गलत निकल गई, फिर क्या बाप-बेटे ने मिलकर मार डाला

श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश का बचना मुश्किल? तीनों के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट