1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुहागरात के दिन पति पर हमला करने वाली युवती ने आरोपों को बताया झूठ, पिता-मामा पर लगाए रेप के आरोप

सुहागरात के दिन पति पर हमला करने वाली युवती ने आरोपों को बताया झूठ, पिता-मामा पर लगाए रेप के आरोप

हाथरस में कुछ दिन पहले एक महिला पर सुहागरात के दिन पति पर हमला करने का आरोप लगा था। अब युवती ने एक वीडियो जारी कर इन आरोपों को गलत बताया है। उसने अपने मामा और पिता पर भी आरोप लगाए हैं।

सुहागरात के दिन पति पर हमले का था आरोप। - India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE सुहागरात के दिन पति पर हमले का था आरोप।

हाथरस: कुछ दिन पहले सुहागरात के दिन पति पर चाकू से हमला करने वाली युवती ने अब एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती अपने प्रेमी चाचा के साथ दिख रही है। युवती ने वीडियो में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने और 8 लाख में बेचने का भी आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक उसके मामा और फिर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे 8 लाख रुपये में बेच दिया। जिसके बाद पति ने भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं नकदी और गहने लेकर फरार होने के आरोपों को भी युवती ने गलत करार दिया है। 

प्रेमी चाचा के साथ बनाई वीडियो

दरअसल, हाथरस में सुहागरात के दिन पति पर चाकू से हमला करने के आरोप के बाद चर्चा में आई युवती का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती अपने कथित प्रेमी चाचा के साथ दिखाई दे रही है। उसने सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 21 सेकेंड के वीडियो में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। युवती ने वीडियो में बड़ा खुलासा करते हुए अपने पिता पर दुष्कर्म करने और 8 लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ गया है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सभी आरोपों को नकारा

बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को युवती की शादी नाई का नगला (थाना सदर कोतवाली क्षेत्र) निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के चार दिन बाद 25 फरवरी को युवती अपने प्रेमी चाचा के साथ ससुराल से फरार हो गई। युवती के फरार होने के बाद पति ने आरोप लगाया था कि सुहागरात के दिन युवती ने उस पर चाकू से हमला किया, परिवार के लोगों को बेहोश किया और घर से जेवर व नगदी लेकर भाग गई। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। (इनपुट- रवि चौधरी)

यह भी पढ़ें-

पति को घर में बंद करके लगा दी आग, ताला लगाकर फरार हो गई पत्नी; पति की मौत

कार सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को मारी टक्कर, 5 KM तक कार से बाइक को घसीटा, CCTV फुटेज आया सामने