उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीएम आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। छोटी बच्चियों ने सीएम को राखी बांधी। फिर, योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चियों को रिटर्न गिफ्ट दिया। गिफ्ट हैंपर पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से खूब बातें की और उनके साथ सेल्फी भी ली। साथ ही, गोरखपुर में सीएम योगी ने Gen-Z से सीधा संवाद भी किया।
पिछली सरकार में डर के मारे स्कूल भी नहीं जा पाती थीं बेटियां
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बेटियां डर के मारे स्कूल नहीं जा पाती थीं। आज बहुत अच्छा लगता है जब बेटियां स्कूल जाती हैं। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें स्कूली बच्चियों के लिए यूनिफॉर्म और बुक्स देने की योजना चलाने का आइडिया आया था।
सीएम योगी के Gen-Z से सीधा संवाद
योगी आदित्यनाथ ने आज छात्रों से भी संवाद किया। आज जब देश भर में सबसे ज्यादा चर्चा Gen-Z की है, सबका फोकस युवाओं पर है, ऐसे समय में योगी आदित्यनाथ ने सीधे उनसे बात की। गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आज का युवा कैसा होना चाहिए। देश के डेवलपमेंट में युवा कैसे भागीदार बन सकते हैं।
एजुकेशन का टारगेट केवल डिग्री हासिल करना नहीं होना चाहिए। आज सबका फोकस कैपेबल यूथ फोर्स बनाने पर होना चाहिए, जो Opportunities और Skills तैयार करने में भागीदार बन सकें: योगी आदित्यनाथ
इनोवेटर-प्रॉब्लम सॉल्वर बनने की तैयारी करें युवा
योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि आपको केवल Employee बनने की तैयारी नहीं करनी है, आपको Innovator, Entrepreneur और Problem Solver बनने की क्षमता विकसित करनी है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए गवर्मेंट, यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री और यूथ, इन चारों की साझेदारी जरूरी है।
युवाओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रही सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रही है, जहां हर युवा को अपनी योग्यता, रुचि और क्षमता के अनुरूप सीखने, उद्यम करने एवं आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिल सके। उधर, युवाओं तक BJP की पहुंच बढ़ाने के लिए पार्टी चीफ नितिन नवीन ने शनिवार को अहम बैठक बुलाई है। इसमें अनुराग ठाकुर और रवि किशन को भी बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें- Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, बनाई गई स्पेशल टीम; जानें कौन-कौन होगा शामिल और क्या होगा काम?