BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कल (शनिवार को) पार्टी के सीनियर नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बीजेपी मुख्यालय में शनिवार सुबह 10 बजे ये मीटिंग होगी। बैठक के लिए सभी राज्यों से 2-3 प्रमुख बीजेपी नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने और उनसे सीधे संवाद के लिए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। इस मीटिंग में अनुराग ठाकुर, रवि किशन, कमलेश पासवान, पंकजा मुंडे और पूनम महाजन समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इकोसिस्टम तैयार कर रही सरकार- योगी
उधर, युवाओं को साधने के लिए बीजेपी, संगठन से लेकर सरकार के स्तर तक काम कर रही है। आज गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के साथ टाउनहॉल कार्यक्रम किया। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार कर रही है। योगी ने 9 सालों में युवाओं के लिए क्या-क्या काम किए गए इसे भी गिनवाया।
राजस्थान CM ने 'युवा शक्ति' को बताया सबसे बड़ी पूंजी
वहीं, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बीते गुरुवार को युवाओं को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सरकार युवाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 'युवा शक्ति' को देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं के आत्मविश्वास, धैर्य और अथक परिश्रम से ही विकसित भारत का संकल्प साकार हो सकता है।
CM फडणवीस ने भी Gen-Z के लिए अपनी नीति का किया जिक्र
इससे पहले 23 अगस्त को नागपुर में Gen-Z के लिए आयोजित 'मंथन 4 युवा' कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने युवाओं को हर मुमकिन मदद का आश्वासन दिया था। फडणवीस ने बताया था कि महाराष्ट्र सरकार ने 'स्टार्टअप इकोसिस्टम' के लिए पॉलिसी तैयार की है, कोष बनाया है, 'इन्क्यूबेशन' सेंटर बनाए हैं और अब उनका Decentralization भी किया जा रहा है।
Gen-Z के लिए स्पेशल टीम का गठन
इससे पहले हाल ही में BJP ने Gen-Z में अपनी आउटरीच बढ़ाने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन करने का ऐलान किया था। इस दल में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हर्ष सांघवी, विनोद तावड़े और ओ.पी. चौधरी समेत कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार शुरू करेगी Gen-Z से संपर्क का अभियान, हर रोज एक यूनिवर्सिटी जाएंगे एक केंद्रीय मंत्री, प्लानिंग आई सामने