A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ किया सुसाइड, पेड़ से लटका हुआ मिला शव

UP: सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ किया सुसाइड, पेड़ से लटका हुआ मिला शव

सीतापुर के एक गांव में शुक्रवार शाम से लापता युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर श्रृंगार सामग्री और युवती की मांग में सिंदूर भरा मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Sitapur- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गांव वालों की लगी भीड़

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में आने वाले रामपुर खेवटा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े (लड़का-लड़की) ने समाज के डर से खुदकुशी कर ली। यह लड़का और लड़की शुक्रवार शाम से गायब थे। शनिवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटके हुए उनके शव मिले। लेकिन अपनी जान देने से ठीक पहले इस जोड़े ने जो किया, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

रामपुर खेवटा गांव के रहने वाले 22 साल के प्रियवंश और 19 साल की रजनी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे, लेकिन उनकी इस मोहब्बत के बीच जाति की एक ऐसी मजबूत दीवार खड़ी थी जिसे समाज पार करने की इजाजत नहीं देता। युवक आरख जाति से था, जबकि युवती नाई बिरादरी की थी।

कहीं और तय हो चुकी थी युवती की शादी

परिजनों ने रजनी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरी जगह तय कर दी थी। बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि तिलक का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। अपनी आंखों के सामने अपनी मोहब्बत को बिखरता देख लड़का और लड़की दोनों गहरे मानसिक तनाव में आ गए। उन्हें समाज में अपनी इस मोहब्बत का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था। आखिरकार, शुक्रवार शाम को दोनों अचानक अपने-अपने घरों से लापता हो गए।

परिजनों ने रजनी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरी जगह तय कर दी थी। बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि तिलक का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। अपनी आंखों के सामने अपनी मोहब्बत को बिखरता देख दोनों गहरे मानसिक तनाव में आ गए। उन्हें समाज में अपनी इस मोहब्बत का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था। आखिरकार, शुक्रवार शाम को दोनों अचानक अपने-अपने घरों से लापता हो गए।

फेरे लेने के बाद लगाई फांसी

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर एक ही दुपट्टे के दो अलग-अलग फंदों से लटके देखे। मौके का नजारा हैरान करने वाला था। पेड़ के नीचे सिंदूर, बिंदी और सुहाग का अन्य श्रृंगार सामान बिखरा हुआ था। पेड़ के चारों तरफ फेरों के स्पष्ट निशान थे और मृतका रजनी की मांग में ताजा सिंदूर भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या करने से ठीक पहले दोनों ने उसी पेड़ को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, शादी रचाई और फिर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सबूत को इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसने फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इनपुट: मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें-

रील बनाते समय कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की हुई मौत; सामने आया VIDEO