A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथ में हथकड़ी और मूंछों पर ताव, पुलिस को रीलबाजों पर 2 बार दर्ज करनी पड़ी FIR; जानें क्यों?

हाथ में हथकड़ी और मूंछों पर ताव, पुलिस को रीलबाजों पर 2 बार दर्ज करनी पड़ी FIR; जानें क्यों?

यूपी के मुजफ्फरनगर में हाथों में हथकड़ी के साथ पेशी के दौरान रील बनाकर युवकों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचाया। वे रील में हंसते और मूंछों पर ताव देते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस को दोबारा एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

muzaffarnagar court reel- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार युवकों ने पेशी के दौरान अदालत परिसर में दबंगई की रील बनाई।

मुजफ्फरनगर: जब कानून का डर काम ना करे और बेखौफ दबंगई करने वाले सोशल मीडिया की शान बन जाए, तो सिस्टम पर भी सवाल उठते हैं। यूपी में मुजफ्फरनगर के पिथौरा गांव में के लड़कों ने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने हथकड़ी पहनकर अदालत के परिसर में रील बनाकर जो मैसेज दिया, उसने पुलिस को एक बार फिर से कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस को इस मामले में दो बार एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। इस आर्टिकल में जानिए ये पूरा मामला क्या है।

इस केस में गिरफ्तार हुए थे तीनों युवक

बता दें कि यूपी में मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर को दबंग अर्जुन, कुणाल और पंकज नामक युवकों ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ मार-पिटाई की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर रजिस्टर करते हुए 14 दिसंबर को तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। फिर एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया।

अदालत परिसर में बना दी रील

जब पेशी के समय तीनों आरोपी हथकड़ी पहने कोर्ट के बाहर बैठे थे, साथ में पुलिस भी थी, इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए मूंछों में ताव देकर अपनी एक रील बनवा ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उनकी रील में जो आवाज थी, उसके बोल थे- घंटे 2 घंटे थाने में रह जाओगे तो क्या फर्क पड़ जाएगा, कौन सी मेहंदी उतर जाएगी तुम्हारी, थाने में रहोगे तो होशियार होंगे, जेल जाओगे तो नेता बनोगे, जो जेल गए वो एमपी-एमएलए बन गए।

रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

इस रील के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिर पुलिस ने वायरल रील का संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अर्जुन और कुणाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि एक अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

(इनपुट- योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें- 

EXCLUSIVE: सेक्युलर पहचान के साथ जन्मा बांग्लादेश आज कट्टरपंथ की तरफ कैसे फिसल गया, पाकिस्तान का इसमें क्या है ‘डर्टी गेम’? पढ़िए विदेश मामलों के एक्सपर्ट से खास बातचीत

'सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया...', सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, जानें क्या बोलीं