- Hindi News
- वीडियो
- आज की बात
- आज की बात: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना संक्रमित
आज की बात: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और उनका टेस्ट हुआ था, आज टेस्ट की रिपोर्ट में योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।
Related Videos
-
Aaj Ki Baat : MLC चुनाव में क्या खोया क्या पाया ?
-
Aaj Ki Baat : यूपी MLC में बीजेपी को कितना घाटा हुआ ?
-
Aaj Ki Baat : MLC चुनाव की गिनती, कौन जीता कौन हारा, क्या उलटफेर हुआ ?
-
-
Aaj Ki Baat : योगी ने किसे कहा ‘हिंदुओं का दुश्मन’, बड़े मियां छोटे मियां कौन?
-
यूपी और बिहार में MLC चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें मिलीं. कई साल बाद बैलेट लूटने की घटनाएं हुईं. हालांकि इन चुनावों में आम
