Funny Video: बाइक वाले ने बीच सड़क कर दी ऐसी शरारत, छप्पर फाड़ कर गिरे लोग, वीडियो हो रहा वायरल
Funny Video: बाइक वाले ने बीच सड़क कर दी ऐसी शरारत, छप्पर फाड़ कर गिरे लोग, वीडियो हो रहा वायरल
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 19, 2019 11:18 am IST, Updated : Jun 19, 2019 11:33 am IST
ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। यही कुछ हुआ सड़क पर जहां बस पर चढ़ी सवारियां धड़ाधड़ सड़क पर जा गिरीं।
Image Source : YOUTUBEman
जिसने भी इस वीडियो को बनाया होगा, वो कुछ और दिखाना चाह रहा होगा और कुछ और ही रिकॉर्ड हो गया। जी हां बाइक वाले की एक शरारत को रिकॉर्ड करने के चक्कर में छप्पर फाड़ सवारियों का धड़ाम होना रिकॉर्ड हो गया। अब फेसबुक पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर हंस रहे हैं।
मामला कहां का है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद लोग सेलिब्रेशन करने के लिए बस पर चढञकर शोर मचाते हुए सवारी कर रहे थे। आगे बाइक पर दो युवक चल रहे हैं और बस के ऊपर बैठी सवारियां चिल्ला रही हैं।
अचानक बाइक वाले ने बिलकुल बस के आगे ब्रेक मारे, ब्रेक लगते ही बस वाले ने भी ब्रेक मारे और सारा खेल हो गया।
फेसबुक पर किसी व्यक्ति ने जब इस वीडियो को पोस्ट किया और ये धीरे धीरे लोकप्रिय होता जा रहा है। धड़ाधड़ कमेंट आ रहे हैं लोगों को छप्पर फाड़ कर गिरती सवारियां देखकर हंसी छूट रही है। हालांकि ये हादसा बड़ा भी हो सकता था और जान माल का नुकसान भी संभव था। इसलिए सलाह है कि सड़क पर इस तरह की हरकतें नहीं करें।