A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब : अंग्रेजी में Leg कहते हैं लेकिन हिंदी में इस शब्द के हैं 10 से ज्यादा अर्थ

गजब : अंग्रेजी में Leg कहते हैं लेकिन हिंदी में इस शब्द के हैं 10 से ज्यादा अर्थ

हिंदी में भावों के साथ इस शब्द के मायने बदल जाते हैं। आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

hindi diwas- India TV Hindi
hindi diwas

Hindi Diwas हिंदी कमाल की भाषा है। अगर जानने समझने लग जाएं तो दिव्य ज्ञान प्राप्त हो जाएगा। जो अंग्रेजी आज सबके सिर पर चढ़कर बोल रही है, वो मात्र कुछ शब्दों की माया है, जब हिंदी के सागर में गोते लगाएं तो जानेंगे कि ये शब्दों की नहीं भावों की स्वामिनी है। 

इसका एक रोचक और जीता जागता उदाहरण नीचे दे रहे हैं। 

अंग्रेजी में इसे Leg (लेग) कहा जाता है। 

हिंदी में भावों के अनुसार इस शब्द का मतलब बदलता रहता है। कुछ इस तरह के दस भाव हैं जिनको दिखाने के लिए हिंदी में दस शब्दों का प्रयोग किया गया है। यहां देखिए हिंदी का असली कमाल - 

छू लो तो - चरण

अड़ा दो तो - टांग

धँस जाए तो तो - पैर

आगे बढ़ाना हो तो - कदम

राह में चिन्ह छोड़े तो - पद

प्रभु के हो तो - पाद

पिताजी की हो तो - लात

गधे की पड़े तो - दुलत्ती

घुंगरू बांधें जाएं तो - पग

खेलने के लिए - लंगड़ी

जानवर के हों तो - चौपाए

ये उदाहरण हिंदी दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे पढ़कर यूजर हिंदी की अहमियत और हिंदी के कायल हो रहे हैं।