A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. TikTok Video अपने बच्चों पर नजर रखें, कहीं बंद कमरे में ये सब तो नहीं कर रहे, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट

TikTok Video अपने बच्चों पर नजर रखें, कहीं बंद कमरे में ये सब तो नहीं कर रहे, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट

जवान होते बेटे की हरकतों पर नजर रखें, नहीं तो टिक टॉक पर आप भी कभी उसे इस हालात में देखने के लिए मजबूर होंगे।

acting- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE acting

जमाना टिक टॉक TikTok Video का है और जिसे देखो खुद को स्टार और एक्टर समझ कर मोबाइल पर कलाकारी दिखा रहा है। इस जुनून से बच्चे,खासकर बड़े होते बच्चे अछूते नहीं है। Tik Tok का ये वीडियो ऐसे ही बड़े होते लड़कों की कलाकारी से भरा है। बंद कमरे में इन लड़कों की अदाकारी फूट फूट कर निकल रही है कि ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तक हैरान हो जाएं। ये वीडियो वायरल तो हो ही रहे हैं, इन्हें देखकर दुखी से दुखी आदमी भी एकबारगी हंस जरूर पड़ेगा। 

पिछले साल जब टिक टॉक पर रोक लगी थी तब ऐसे न जाने कितने नौजवानों का अनजाना हुनर दब गया था। लेकिन भावनाएं फिर जाग उठी हैं और गांव देहात से लेकर शहर तक लोग अजीबोगरीब वीडियो बनाकर अपना हुनर दिखाने ही होड़ में हैं। इन्हें मौका मिले तो बॉलीवुड का नक्शा बदल डालें। 

बहरहाल आप वीडियो देखकर डिसाइड करें कि कौन ज्यादा दुखी है और किसका दिल सबसे बुरी तरह टूटा है। अभिनय की ऐसी की तैसी करने वाले इस वीडियो की खासियत ये है कि इसे हंसोड़ वीडियो के तौर पर लाखों बार देखा जा चुका है।