A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral video: टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए डांस कर रही थी लड़की, कुत्ते ने काट लिया

Viral video: टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए डांस कर रही थी लड़की, कुत्ते ने काट लिया

priya golani, tiktok- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- PRIYA GOLANI प्रिया गोलानी

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है टिकटॉक फेम प्रिया गोलानी का। प्रिया गोलानी नाम की लड़की का टिकटॉक अकाउंट है, वो वीडियोज बनाती रहती है और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। लेकिन प्रिया गोलानी का एक वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल प्रिया गोलानी टिकटॉक बनाने के लिए डांस कर रही थीं। जरा-जरा टच मी गाने पर डांस करती प्रिया पर अचानक एक कुत्ते ने हमला बोल दिया और उन्हें काटकर चला गया। प्रिया ने टिकटॉक पर ये वीडियो शेयर भी किया है।

16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, बीती रात मैनेजर से फोन पर हुई थी ये बात

प्रिया ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पास बैठा शख्स उन्हें समझा रहा है कि कहता हूं ना सड़क पर वीडियो मत बनाया कर, अब कुत्ते ने काट लिया है 14 इंजेक्शन लगेंगे। दोनों ही वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर ऐसे ही सीन रिक्रिएट करके और वीडियो बना रहे हैं। देखिए वीडियो-

एक वीडियो को 29 हजार लाइक्स मिल चुके हैं वहीं दूसरे वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

(इनपुट- निर्णय कपूर)