1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, बीती रात मैनेजर से फोन पर हुई थी ये बात

16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, बीती रात मैनेजर से फोन पर हुई थी ये बात

 Published : Jun 25, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 06:17 pm IST

16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने कुछ घंटों पहले ही अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

siya kakkar- India TV Hindi
Famous Tiktoker Siya Kakkar Commits Suicide सुशांत सिंह राजपूत के बाद 16 साल की इस टिक टॉक स्टार ने की सुसाइड, कुछ घंटे पहले शेयर किया था ये वीडियो Image Source : INSTAGRAM/SIYA_KAKKAR

यह साल मनोरंजन जगत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। अभी तक लोग बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के गम से उभर नहीं पा रहे थे और अब और खुदकुशी की खबर सामने आ गई है। 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। सिया के खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में लगी हुई है। सिया दिल्ली की रहने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया ने खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन के मुताबिक उन्होंने सिया से एक गाने को लेकर बात की थी। अर्जुन के कहा- सिया उस समय बिल्कुल ठीक थी और परेशान भी नहीं लग रही थी। उन्हें भी यह समझ नहीं आया आखिर सिया ने यह कदम क्यों उठाया। 

आपको बता दें सिया ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने डांस की वीडियो शेयर की थी। उनके इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स थे। उन्हें 91 हजार लोग फॉलो करते थे। टिक टॉक पर सिया के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स थे।

इनपुट-जोईता मित्रा सुवर्णा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।