1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में दूल्हे के लिए तैयार की 100 फुट की नोटों की माला, 500-500 के लगे नोट; पहनने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा दूल्हा

शादी में दूल्हे के लिए तैयार की 100 फुट की नोटों की माला, 500-500 के लगे नोट; पहनने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा दूल्हा

राजस्थान के डीग में दूल्हे के लिए 100 फुट की रुपयों की माला तैयार की गई। इस माला को पहनने के लिए दूल्हे को सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हे के लिए तैयार की नोटों की माला।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दूल्हे के लिए तैयार की नोटों की माला।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ भी वायरल होने में देर नहीं लगती है। आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल है, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियोज रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, जिसकी यूजर्स काफी तारीफ भी करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रुपयों की लंबी सी माला लिए खड़े हैं, जो किसी शादी समारोह का वीडियो बताया जा रहा है। यह पूरी मामला 500 और 100 रुपये के नोटों से बनाई गई है। 

500 और 100 के नोटों से तैयार की गई माला

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य शादी की रस्म का हिस्सा था। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने इस 20 सेकंड के वीडियो में दूल्हा असामान्य रूप से लंबी माला पहनने के लिए सीढ़ी पर चढ़ता नजर आ रहा है, जबकि नीचे खड़े कई लोग माला को संभालते दिख रहे हैं। नीचे खड़ी जीप समेत अन्य गाड़ियां इस पूरे नजारे के पैमाने को और स्पष्ट करती हैं। बताया जा रहा है कि यह माला 500 और 100 रुपये के नोटों से तैयार की गई है। यह माला करीब 100 फुट लंबी बताई जा रही है।

वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

वहीं डीग के पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि माला किराये पर ली गई थी और अब तक मामले में कोई अवैधता सामने नहीं आई है। यह घटना मेवात क्षेत्र के जुरहरा थाना इलाके के बमनवाड़ी गांव की है, जहां 19 अप्रैल को एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान दो दूल्हे रुकनुद्दीन मेव और उनके भतीजे अंसार मेव इस माला को पहने नजर आए। गांव के सरपंच अब्दुल मजीद ने बताया कि यह माला स्थानीय परंपरा का हिस्सा है और इसे इसी मौके के लिए खास तौर पर मंगवाया गया था। (इनपुट- कपिल चीमा)

यह भी पढ़ें-

पत्नी ने कह दी ऐसी बात कि पति के उड़ गए होश, Video देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया