1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां की तबीयत ठीक ना होने पर किचन में काम करने पहुंचा 14 साल का बेटा, Video देख यूजर्स बोले- 'अच्छी परवरिश'

मां की तबीयत ठीक ना होने पर किचन में काम करने पहुंचा 14 साल का बेटा, Video देख यूजर्स बोले- 'अच्छी परवरिश'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां ने 14 साल के बेटे को किचन में काम करते हुए दिखाया है।

मां-बेटे का वीडियो...- India TV Hindi
Image Source : IG/@NISHATANWAR999 मां-बेटे का वीडियो वायरल।

कोई भी बच्चा अच्छा या बुरा, काबिल या असफल पैदा नहीं होता। परिस्थितियां और परवरिश ही उसे आकार देती हैं। हाल ही में एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे अपने 14 साल के बेटे को किचन के काम सिखाती नजर आती हैं। लोग कह रहे हैं कि ‘मां एक जेंटलमैन को बड़ा कर रही है।’

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nishatanwar999 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। एडवोकेट निशा तंवर ने अपने बेटे रुचित को बचपन से सिखाया है कि बेटा हो या बेटी, सब बराबर होते हैं। किचन का काम लड़का और लड़की दोनों कर सकते हैं। वायरल वीडियो में रुचित आटा गूंथते हुए दिखते हैं। निशा बताती हैं कि वे धीरे-धीरे अपने बेटे को किचन का छोटा-मोटा काम सिखा रही हैं। उनका बेटा आटा गूंथ लेता है, रोटी भी बना लेता है और हल्की-फुल्की सब्जी बनाने के बारे में भी सीख रहा है।   

मां के अस्वस्थ होने पर खुद पहुंचा किचन 

वीडियो में निशा बताती हैं कि उनकी तबियत खराब है, उन्हें कोल्ड हुआ है और थोड़ी कमजोरी-थकान महसूस हो रही है। ऐसे में उनके बेटे ने खुद कहा कि वह यह काम करेगा। आखिर में मां बेटे को कैमरे की ओर देखने को भी कहती हैं। यह पल देखकर लोग भावुक हो गए। निशा तंवर ने कैप्शन में लिखा कि हर पैरेंट्स को अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। किचन का काम सिर्फ बेटियों को ही नहीं, बेटों को भी आना चाहिए क्योंकि कोई भी सीखा हुआ काम मुश्किल समय में काम आ सकता है। कुछ घरों में बहुओं पर ही सारे काम का बोझ डाल दिया जाता है, जबकि घर बेटे और बहू दोनों से मिलकर बनता है। उन्होंने आगे कहा कि उनके दोनों बेटे खाना बना लेते हैं। हर काम आना चाहिए, क्या पता कब जरूरत पड़ जाए। अपनी बेटियों और बेटों को हर शिक्षा दीजिए ताकि वे खुद के लायक बन जाएं। अपने ही घर के काम करने में शर्म नहीं, गर्व महसूस करना चाहिए। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों ने मां की परवरिश की खूब तारीफ की। यूजर्स ने कहा कि जेंटलमैन पैदा नहीं होते, बनाए जाते हैं और निशा तनवर अपने बेटे को एक जेंटलमैन की तरह बड़ा कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “बहुत सारी मां प्यार में ऐसा नहीं करतीं, मगर आपको सलाम।” दूसरे ने लिखा कि हर मां का ऐसा बेटा होना चाहिए। कई लोगों ने कहा कि बच्चों को जेंडरवाइज परवरिश नहीं देनी चाहिए, दोनों को हर काम सिखाना चाहिए। 

आज के दौर में प्रासंगिक वीडियो 

यह वीडियो आज के समय में बहुत प्रासंगिक है। समाज में अक्सर लड़कों को घर के कामों से दूर रखा जाता है, जबकि लड़कियों पर सारा बोझ डाल दिया जाता है। निशा जैसी मांएं इस सोच को बदल रही हैं। वे अपने बेटे को न सिर्फ पढ़ा-लिखा बल्कि घर के कामों में भी दक्ष बना रही हैं। इससे बच्चा आत्मनिर्भर बनता है और भविष्य में परिवार के साथ बराबरी का रिश्ता निभा पाता है। 
गौरतलब है कि, इससे पहले अपनी मां को सरप्राइज देते बेटे का वीडियो वायरल हो चुका है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मां से हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का किया था प्रॉमिस, बेटे ने बचपन के वादे को किया पूरा; दिल छू लेने वाला Video Viral