A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video : 75 की उम्र में महिला ने किए शानदार पुश-अप, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक गए यूजर्स

Viral Video : 75 की उम्र में महिला ने किए शानदार पुश-अप, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक गए यूजर्स

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इसमें 75 वर्षीय एक महिला को पुश-अप करते हुए देखा जा सकता है।

75 years old women push up video, aaj ka viral video, viral video, viral news, news in hindi - India TV Hindi
Image Source : IG/@GETFITWITHDADI महिला का वीडियो वायरल।

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 75 वर्षीय अमृत कौर ने मात्र 12 हफ्तों में पुश-अप्स करने की कला सीख ली। वीडियो में उनकी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाई गई है। शुरुआत में दीवार पुश-अप्स और नी-बेंट पुश-अप्स से लेकर अंत में परफेक्ट फुल पुश-अप्स तक। यह देखकर यूजर्स हैरान हैं और कमेंट्स में लिख रहे हैं, “उम्र सिर्फ एक नंबर है!” 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @getfitwithdadi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में अमृत कौर स्टेप-बाय-स्टेप अपनी प्रोग्रेस दिखाती हैं। शुरुआती हफ्तों में वे असिस्टेड एक्सरसाइज करती नजर आती हैं, फिर धीरे-धीरे ताकत बढ़ाते हुए फुल पुश-अप्स की ओर बढ़ती हैं। अंत में वे आसानी से कई पुश-अप्स कर लेती हैं, जिसे देखकर युवा भी शर्मा रहे हैं। वीडियो को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल @getfitwithdadi पर कौर खुद को "75 साल की उम्र में मजबूत, और हर दिन और भी मजबूत" बताती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर रोइंग, वेटेड स्क्वैट्स और डम्बल प्रेस करते हुए कई वीडियो क्लिप्स हैं, जिनमें उन्होंने साधारण सलवार-कुर्ता पहना हुआ है और उनके भूरे बाल छोटे से जूड़े में बंधे हुए हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को कई यूजर्स ने देखा और फिर उस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं प्रेरित हूं' कहना तो कम होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'दादी को सलाम!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वाह... उन्हें किसी प्रेरणा की जरूरत नहीं, वे खुद प्रेरणा हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ओह माय गॉड!! बहुत बढ़िया!'  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन