A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई की लोकल ट्रेन में कंगन बेचती 89 वर्षीय बुजुर्ग का वीडियो वायरल, देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

मुंबई की लोकल ट्रेन में कंगन बेचती 89 वर्षीय बुजुर्ग का वीडियो वायरल, देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुंबई की लोकल ट्रेन में कंगन बेचती हुई दिख रही हैंं।

old woman selling bangles, Mumbai local train video, video Mumbai local train, viral video, viral - India TV Hindi
Image Source : IG/@MEETATUSHITSHAH कंगन बेचती वृद्धा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स ने उन वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। मीता तुषित शाह द्वारा साझा किए गए वीडियो में वह धीरे से उस कमजोर दिख रही महिला के पास जाती हैं और उनका नाम पूछती हैं। बुजुर्ग महिला, कमलाबेन मेहता ने जवाब देने से पहले बताया कि वह नालासोपारा में रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

 इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर meetatushitshah नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'क्या यह उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक दोनों है? दोपहर में मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ती हुई 89 वर्षीय महिला से मुलाकात हुई, जो कंगन बेच रही थी।' कमलाबेन की दृढ़ता से प्रेरित होकर शाह ने कहा कि वह उनका पूरा स्टॉक खरीदना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकीं क्योंकि उनके पास पर्याप्त नकदी नहीं थी। वे बोलीं कि, 'मैं सब कुछ खरीदना चाहती थी लेकिन पैसों की कमी के कारण नहीं खरीद सकी। उसने बताया कि उसे अपने परिवार को रहने का खर्च देना था, लेकिन उसने अपना पता नहीं दिया ताकि परिवार को शर्मिंदगी न उठानी पड़े। वाकई महिला सशक्तिकरण का यही उदाहरण है।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को लगभग दो मिलियन बार देखा जा चुका था और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिली थीं, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स उनके साहस की प्रशंसा कर रहे थे, जबकि अन्य लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे थे।  एक यूजर ने लिखा कि, 'जब मैं जूनियर कॉलेज में पढ़ता था तब ये आंटी ट्रेनों में सामान बेचा करती थीं और अब मैं 40 साल का हो गया हूं। उनकी इस हिम्मत को सलाम!' दूसरे ने लिखा ​कि, 'मैं उनसे ट्रेन में मिला और उन्होंने किसी से मदद लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुझसे कुछ खरीदने को कहा। वो बहुत दयालु और अच्छी हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कृपया कोई संपर्क विवरण साझा करें। हम उन्हें मुंबई के पास एक अच्छे आवासीय केंद्र में स्थानांतरित कर देंगे, जहाँ उनकी जीवन भर देखभाल की जाएगी और उन्हें वह सम्मान और देखभाल मिलेगी जिसके हमारे बुजुर्ग हकदार हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हां, मैंने उनसे कंगन इसलिए खरीदा क्योंकि वे इस उम्र में भी काम कर रही थीं और मैंने सौभाग्य के प्रतीक के रूप में कभी कंगन नहीं उतारा। वे एक कंगन मात्र 40 में बेचती हैं। दोस्तों, बुजुर्ग लोगों से ही खरीदें।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -
Video: क्या भारत से ऑस्ट्रेलिया जाकर बसना 'ट्रैप' है ? महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, सुनकर हैरत में पड़े यूजर्स 

Budget 2026: सिगरेट पीने वालों के अरमान आंसूओं में बह गए! बजट पर बने मजेदार Memes देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे