1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक इंच जमीन के लिए शुरू हुई बहस और Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

एक इंच जमीन के लिए शुरू हुई बहस और Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो पड़ोसियों के बीच में बहस होते नजर आ रही है और यह सारी बहस एक इंच जमीन के लिए हो रही है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जमीन एक ऐसी संपत्ति है कि इसके लिए न जानें कितने झगड़े हुए हैं और कितनी लड़ाई आज भी होती है। आपने भी अपनी जिंदगी में कई बार लोगों को जमीन के लिए लड़ते हुए देखा होगा। आप अगर गांव में रहे हैं तो फिर खेत की मेढ़ के लिए तो कई लोगों को लड़ते हुए देखा होगा और अब फोन आ गया है तो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पड़ोसी के बीच में बहस होते हुए नजर आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि यह बहस क्यों हो रही है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो पड़ोसियों के बीच में बहस हो रही है। दरअसल दोनों का घर बना हुआ है और एक शख्स अपने घर के ऊपर फिर से फ्लोर बनवा रहा होगा और इसके लिए एक पिलर बना है। अब बहस इसी पिलर को लेकर है क्योंकि नीचे से पिलर तो जमीन के हिसाब से ही शुरू हुआ मगर थोड़ा सा ही ऊपर जाते वो पिलर और चौड़ा हो गया और वीडियो बनाने वाले लोगों की जमीन में आ गया। यह करीब एक इंच होगा और इसी को लेकर बहस हो रही है। जो घर बनवा रहे हैं, उनका कहना है कि पिलर बिल्कुल सीधा है तो वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह हमारी जमीन में आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इतिहास गवाह है कि बड़ी-बड़ी जंग सिर्फ एक इंच जमीन के लिए ही लड़ी गई है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पिलर वाले की गलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- वो 1 इंच से 10, 100, 10000000, कब हो जाएगा, पता भी नहीं चलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- न तुम ज्यादा, न ही हम कम।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मोरिंगा की सब्जी तो खाते ही होंगे मगर क्या कभी ऐसे खाया है? अमीरों का तरीका हुआ वायरल

ये ट्रेन है या फिर कोई सब्जी मंडी, पहली बार दिखा ऐसा अनोखा नजारा, देखें Video