1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार वाले का ऐसे शख्स से हुआ सामना कि जिंदगी भर रहेगा याद, लोगों ने भी दिए जमकर रिएक्शन

कार वाले का ऐसे शख्स से हुआ सामना कि जिंदगी भर रहेगा याद, लोगों ने भी दिए जमकर रिएक्शन

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल जो आपको हैरान कर देगा। आपने अब तक ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। वहीं बहुत सारे लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/CUTEST.HUMOUR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो आप भी देखते होंगे जो आपको हैरान करता होगा और सोशल मीडिया की यही खासियत होती है। यहां जुगाड़ से लेकर स्टंट तक, ड्रामे से लेकर लड़ाई तक, बच्चों के डांस से लेकर प्यारे हरकत तक, हर कुछ वायरल होता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वैसे तो बहुत कुछ नहीं है मगर जो भी है, उसी के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक साइकिल वाला और एक कार वाला आमने-सामने हैं और साइकिल वाला हटने को तैयार नहीं है। दरअसल मामला यह है कि कार वाला दूसरी साइड से अपनी कार को निकाल रहा होगा मगर उसका सामना साइकिल वाले से हो गया जो अपने सही होने पर बिल्कुल भी एडजस्ट नहीं होना चाहता है। वो कार के सामने डटकर खड़ा है क्योंकि वो सही है, वो अपने लेन में है और कार वाला गलत लेन से जा रहा था। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर cutest.humour नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'नियम सभी के लिए एक बराबर होते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 41 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पैसे वाला है, अगर उड़ा दिया न तो सारी हीरोपंती खत्म। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हुई न बात। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं ईगो। चौथे यूजर ने लिखा- भले पैसा कम है पर जिगरा नहीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या चोर बनेगा रे तू! चोरी करते समय कर दी बचपन वाली हरकत, भारी मिस्टेक का VIDEO हुआ वायरल

लड़कियों के बीच छिड़े जंग में Guard ने मारी गजब की एंट्री लेकिन आगे का नजारा आप खुद देखें