आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ गलत दिखता है या फिर कोई कानून तोड़ता हुआ नजर आता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो आपने देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको जरूर देखना चाहिए। वो वीडियो सोशल मीडिया पर अभी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला कि वो इतना वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
सड़क पर वाहन चलाते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। उदाहरण के लिए कार चलाते समय सीट बेल्ट का पहनना और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। मगर कई लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हैं और फिर उनका चालान कटता है मगर एक बच्चे को कहीं जाते हुए एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए नजर आ गया। फिर क्या था, उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और वीडियो बनाते हुए पूछा कि सर हेलमेट कहां है आपका? अब वो पुलिसकर्मी तो बिना जवाब दिए एक गली से निकल गया मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक बच्चे ने बिना हेलमेट के बाइकसवार पुलिसकर्मी को टोका तो वो झट से भाग खड़ा हुआ। कानून तो सबके लिए समान है। कानून के रखवालों को भी इसका पालन तो करना ही चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह बच्चा बहुत जागरूक है, सभी को इस बच्चे की तरह जागरूक होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- कानून के रखवाले को इसलिए मोबाइल फोन से डर लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कानून के रखवाले अपने आप को उससे ऊपर मानते हैं तभी तो वह कोई नियम का पालन नहीं करते।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा छोटू किडनैपर आपने कभी देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा सा एक Video
बच्चे ने किया ऐसा कारनामा कि मां के उड़े होश, अब जमकर वायरल हो रहा है Video