1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: नहीं देखा होगा इतना प्रोफेशनल बंदा! झमाझम बारिश में छाता लिए खाना बनाते दिखा हलवाई

Video: नहीं देखा होगा इतना प्रोफेशनल बंदा! झमाझम बारिश में छाता लिए खाना बनाते दिखा हलवाई

सोशल मीडिया पर वायरल हलवाई के इस वीडियो ने हमे बताया कि मेहनत और जुनून के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती।

खाना बनाते हलवाई- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खाना बनाते हलवाई

हर रोज सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को इस कदर भा जाते हैं कि वे इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाते। हाल में ऐसा ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हलवाई मूसलाधार बारिश के बीच छाता पकड़े सड़क किनारे खाना बनाते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ना केवल हैरान हुए बल्कि हलवाई की कड़ी मेहनत और लगन की भी खूब तारीफ की।

बारिश के बीच खाना बनाते दिखा हलवाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हलवाई बारिश की तेज बौछारों के बीच चूल्हे के पास खड़ा है। चूल्हे पर एक बड़े से बर्तन में खाना पकाया जा रहा है। हलवाई अपने एक हाथ में छाता थामे और दूसरे हाथ से उस बर्तन में पक रहे खाने को तैयार कर रहा है। चारों ओर बारिश की बूंदें झमाझम बरस रही हैं। बारिश में भिंगने की फिक्र छोड़ हलवाई का ध्यान सिर्फ खाना बनाने पर है। उसकी यह लगन और मेहनत देख लोग दंग रह गए। 

हलवाई की तारीफ में हुई कमेंट्स की बौछार

हलवाई के इस वीडियो को किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इतना प्रोफेशनल बंदा हमने आज तक नहीं देखा। दूसरे ने लिखा- इस हलवाई के हौसले को झमाझम बारिश भी नहीं तोड़ पाई। तीसरे ने लिखा- भारत नौसिखियों के लिए नहीं है। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर हलवाई की तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल