1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेंशन का गलत इस्तेमाल करना कोई चचा से सीखे! वायरल हुआ डांस का एक Video, लोगों ने लिए खूब मजे

पेंशन का गलत इस्तेमाल करना कोई चचा से सीखे! वायरल हुआ डांस का एक Video, लोगों ने लिए खूब मजे

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग मजे ले रहे हैं। उन्होंने खूब सारे मजाकिया कमेंट किए हैं। यहां तक की वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स भी मजे ले रहा है।

Dance Video, Viral video, funny video, trending news- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो और फोटो की भरमार रहती है। यहां दिन भर चीजें पोस्ट होती रहती हैं जिन्हें आप और हम देखते ही हैं। इन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो या फोटो वहीं वायरल होती हैं जो बहुत अलग होती हैं, लोगों का मनोरंजन करती या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। कुछ हैरान करने वाले होते हैं, कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ को देखकर लोग अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाते हैं। इसके अलावा भी तरह-तरह के पोस्ट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक फंक्शन चल रहा है। वो किसी के जन्मदिन का मालूम पड़ता है। वहीं पर एक महिला 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' गाने पर डांस कर रही है। वो नागिन बनकर डांस कर रही है। उनके साथ एक चचा भी डांस कर रहे हैं। पहले वो नाग बनकर डांस करते हैं और फिर वो पीड़ित बन जाते हैं। इतने में ही नजर आता है कि एक और चचा वहां नागिन बनकर डांस करने लग जाते हैं। इसके बाद इन तीनों ने जमकर उस गाने पर डांस किया और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mahamud313 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'क्या इन लोगों की वजह से सरकार पेंशन बंद कर रही है?' वहीं वीडियो में लिखा है, 'इसलिए सरकार पेंशन बंद कर रही है। पेंशन का गलत इस्तेमाल करना कोई चचा से सीखे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा पेंशन दादा जी नाच में उड़ा देंगे क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं आज कल के बुड्ढों को भी हो क्या गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी पेंशन धारियों को भेजो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों बुड्ढे आनंद नहीं ले सकते।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटी का था स्कूल का पहला दिन तो बैंड-बाजे के साथ पहुंचाया, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

इस छोटे भाई का दुख अलग ही है, इसे देख आपको अपने बचपन की आ जाएगी याद