हर साल मई और जून के महीने में गर्मी चरम पर होती है। इसी कारण स्कूल में बच्चों को गर्मी की छुट्टी भी दी जाती है। जैसे ही छुट्टियों का एलान होता है, सभी बच्चों के मन में खुशी की एक ऐसी लहर आती है जो पूरी छुट्टी के दौरान रहती है। इस दौरान बच्चों को हॉलिडे होमवर्क तो मिलता है मगर उनका पूरा ध्यान मौज-मस्ती करने और दोस्तों के साथ खेलने में ही लगा रहता है। मगर जैसे-जैसे छुट्टी खत्म होने के करीब आती है और स्कूल खुलने वाले होते हैं, बच्चों को यह चीज पसंद नहीं आती है। उन्हें फिर से रोज स्कूल जाने के बारे में सोचकर ही बुरा लगने लगता है। इसके बाद जब स्कूल खुलता है तो सभी का चेहरा लटका हुआ होता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए एक बच्चे ने कमाल का वीडियो बनाया है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कई फिल्मों में आपने देखा होगा कि शादी के बाद दुल्हन की जब विदाई होती है तो वो आगे-आगे चलती रहती है और सिर के ऊपर से पीछे घर में चावल के दाने फेंकती है। इसी सीन पर बच्चे ने वीडियो बनाया है। बच्चे के स्कूल खुल गए हैं। वो स्कूल के ड्रेस में हैं और वो अपने सिर के ऊपर से पीछे की तरफ कार्ड्स, खिलौने, मोबाइल की जगह उसका कवर आदी को फेंकता हुआ नजर आता है और उसके चेहरे पर स्कूल के फिर से खुलने पर एक दुख भी नजर आ रहा है। इस तरह का बच्चे ने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'छोटे भाई को दुख तो है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार 700 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो मजेदार और यूनिक है इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हे प्रभु इस महिला को सद्बुद्धि दो, इसकी हरकत देख आप लोगों के उड़ेंगे होश, देखें Video
घरेलू क्लेश से तंग होकर जान देने ही वाला था युवक, तभी कुछ यूं पुलिस वाले ने उसे बचाया, Video वायरल