1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसने तो कटप्पा मामा को भी पीछे छोड़ दिया! कार से पुल पार करते समय का यह Video आप भी देखें

इसने तो कटप्पा मामा को भी पीछे छोड़ दिया! कार से पुल पार करते समय का यह Video आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 02, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 12:12 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद रिएक्ट भी किया है।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ लोगों द्वारा पोस्ट होता ही रहता है। लोगों को जैसे ही कुछ अतरंगी या फिर ध्यान खींचने वाला कंटेंट मिलता है, वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब ऐसे कंटेंट लोगों को या तो किसी के अकाउंट पर मिलता है या फिर खुद उन्होंने कुछ ऐसा देखा होता है जिसे वो रिकॉर्ड करके पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि वो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स कार को चलाते हुए एक पुल से नदी को पार कर रहा है। मगर वो पुल कच्चा है जिसे शायद पैदल पार करने के लिए ही बनाया गया है। अब उस कार को उस पुल पर ले जाते देख बच्ची बोलती है, 'मामा इस पुल से ना जाना, ये पैदल जाने वाला पुल है। मामा ये पैदल जाने वाला पुल है।' वो बच्ची इसी बात को दोहराती है जो सुनाई देता है। इसके बाद वो डर के मारे चिल्लाने लगती है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @meinkiakaruu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसने तो कटप्पा मामा को भी पीछे छोड़ दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे मामा थोड़ी दया तो करो। दूसरे यूजर ने लिखा- यह डरावना है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो हद हो गई। चौथे यूजर ने लिखा- अरे बाप रे, ये तो खतरनाक दिखता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फॉर्च्यूनर चलाते हुए दिखा रहा था दादागिरी, हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर ने जड़ दिया तमाचा, Video वायरल

RTO वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं! भाई की कलाकारी देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।