1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज जी लेट हो गए! शख्स का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे दंग, Video सोशल मीडिया पर वायरल

यमराज जी लेट हो गए! शख्स का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे दंग, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2025 10:49 am IST,  Updated : Jun 19, 2025 11:03 am IST

कभी-कभी सोशल मीडिया पर कोई ऐसा वीडियो दिख जाता है जिसे देखने के बाद उस पर आसानी से यकीन ही नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

Stunt, Horrific, viral news, trending news- India TV Hindi
शख्स ने किया बहुत ही खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप जब भी सोशल मीडिया की गलियों में जाएंगे, एक से बढ़कर एक पोस्ट देखने को मिल जाएंगे। उन्हीं सब के बीच में कुछ वायरल होते हुए भी पोस्ट नजर आ जाएंगे। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस, अतरंगी हरकत समेत न जानें क्या-क्या देखा होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

शख्स ने किया खतरनाक स्टंट

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी रेलवे की पटरी के बीच में लेटा हुआ है और ऊपर से ट्रेन गुजर रही है। एक शख्स जो पटरी के बगल में बैठा है, वही उस वीडियो को बना रहा है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वो ट्रेन की रफ्तार और जो पहियों के बीच की दूरी और टाइम का हिसाब लगाकर पहले तो अपना बैग चलती ट्रेन के नीचे से ही बाहर फेंकता है। मगर असली हैरानी तब होती है जब वो खुद चलती ट्रेन के नीचे से बाहर निकलने की कोशिश करता है और वो सुरक्षित बाहर निकल भी जाता है। वीडियो इसी कारण से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @revengeseeker07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यमराज की बुआ का लड़का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यमराज से जान पहचान है। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज जी लेट हो गए। तीसरे यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी। एक अन्य यूजर ने लिखा- सही हिसाब लगाया था कब निकलना है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे दीदी के साथ ये क्या हुआ, हीरोइन बनकर रील बनाने निकली थी मगर पोपट हो गया

भारी बारिश के बीच दावत खाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने देखा तो कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।