1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एयरपॉड का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, Video हो रहा है वायरल

एयरपॉड का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2025 02:58 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 02:58 pm IST

इस दुनिया में एक से बढ़कर कलाकार लोग हैं और उनकी अपनी की हुई खोज देखने के बाद लोग सिर्फ और सिर्फ हैरान ही हुए हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आप बाजार में जाइए और किन्हीं 10 लोगों से पूछिए कि वो सोशल मीडिया का यूज करते हैं या फिर नहीं। 10 के 10 लोग आपको यही बोलेंगे कि हां वो सोशल मीडिया पर हैं, अब चाहे जवाब देने वाला कोई 10 साल का बच्चा ही क्यों न हो। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है। आप भी वहां होंगे ही और देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो और फोटो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उसमें से जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी के पास गाना सुनने, बात करने या फिर कोई वीडियो देखने के बाद एयरपॉड तो होगा ही। पहले ज्यादातर लोग ईयरफोन का इस्तेमाल करते थे मगर अब लगभग हर कोई एयरपॉड ही यूज करता है। अगर आपको वो एयरपॉड खराब हो जाता होगा तो आप उसे फेंक देते होंगे मगर खैनी लवर्स उसके बाद भी उसका इस्तेमाल करते हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी खैनी बना रहा है और दूसरा आदमी एयरपॉड खोलकर दिखा रहा है कि उसके खराब होने के बाद उसका इस्तेमाल खैनी को रखने के लिए किया जा रहा है। यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Khurpench_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पहले अमेरिका बोलता था कि कौन है बे, अब हमारा बिहार कहता है कि तू कौन है बे। नोट- अगर गलती से ये सब टेक्नोलॉजी भारत से बाहर गई तो मैं तत्काल अपना फोन तोड़ दूंगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चलते-चलते लग गए रस्ते! शख्स के साथ जो हुआ उसकी उम्मीद उसे भी नहीं होगी, देखें Video

आज की नारी सब पर भारी, सड़क पर आदमी से लड़ती महिला का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।