1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसी ने सच ही कहा है कि दिल तो बच्चा है, अंकल का Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

किसी ने सच ही कहा है कि दिल तो बच्चा है, अंकल का Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 18, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 12:11 pm IST

कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देखने के बाद खुद भी वैसा कुछ करने का मन करता है या फिर अपना बचपन याद आ जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

समय के साथ-साथ हर इंसान बड़ा हो जाता है और फिर उसके कंधों पर कुछ जिम्मेदारियां आ जाती है। उन जिम्मेदारियों के कारण इंसान का बचपना और उसका बच्चा दिल, दोनों ही कहीं खो से जाते हैं मगर इसका मतलब यह नहीं होता है कि इंसान अपने बचपन के दिनों को भूल जाता है। इंसान को जब भी मौका मिलता है, वो उन दिनों को याद करता या फिर उन्हें जीने की कोशिश करता है। आपने भी ऐसे कई पल जीए होंगे जिन्हें जीने के बाद आपको अपने बचपन की याद आई होगी। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें एक शख्स का बच्चा दिल देखने को मिला। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कूड़ा उठाने वाली एक गाड़ी नजर आ रही है। उस गाड़ी में किसी ने बच्चे वाली बाइक को डाल दिया होगा। उस बाइक को देखते ही एक शख्स जो कूड़ा उठाने के लिए आया है, उसे अपने बचपन की याद आ जाती है। वो गाड़ी में से उस बाइक वाले खिलौने को बाहर निकालता है और वहीं सड़क पर उसके साथ खेलने लगता है। वो उस बाइक वाले खिलौने पर बैठकर वहां उसे चलाने लगता है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 12amnikk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 85 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दिल तो बच्चा है जी। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा मर्द समाज खुश हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- जब जिम्मेदारी आपका बचपन मार दे मगर आपके अंदर का बच्चा नहीं। चौथे यूजर ने लिखा- आदमी हमेशा बचकाने मूड में रहते हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं क्यों मुस्कुरा रहा हूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चों का ये Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

शख्स ने दिखाई अपनी होशियारी, Video हुआ वायरल तो लोग करने लगे कमेंट, जानें लोगों का रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।