1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मात्र 1120 रुपए लेकर ज्वेलरी शॉप पहुंचा बुजुर्ग दंपति, दुकानदार ने फिर जो किया उसे देख हो जाएंगे भावुक

मात्र 1120 रुपए लेकर ज्वेलरी शॉप पहुंचा बुजुर्ग दंपति, दुकानदार ने फिर जो किया उसे देख हो जाएंगे भावुक

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2025 10:56 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 10:56 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा। एक दादा जी अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने ज्वेलरी शॉप पहुंचे और फिर वहां जो हुआ, उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान को अपने जीवन में एक ऐसे जीवनसाथी की जरूरत होती है जो अंतिम समय तक उसका साथ दे। मगर आजकल आ रही खबरों को देख लोगों के मन में प्यार को लेकर शक पैदा हो रहा होगा कि कोई उनका पूरे जीवन साथ देगा या फिर नहीं। तलाक या फिर हत्या की कई खबरें आपने भी पढ़ी होंगी मगर ऐसी कुछ घटनाएं सच्चे प्यार को खत्म नहीं कर सकती। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एक बुजुर्ग दंपति के बीच के प्यार को दिखाता है और उसके साथ ही साथ यह भी दिखाता है कि अभी भी दुनिया में अच्छे इंसान मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

दंपति का वीडियो हुआ वायरल  

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के संभाजी नगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें नजर आता है कि 93 साल का एक गरीब बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के साथ उन्हें मंगलसूत्र दिलाने के लिए एक ज्वेलरी की दुकान में गया हुआ है। वो वहां जाकर अपनी पत्नी के लिए एक माला और मंगलसूत्र पसंद करते हैं। यह दिखाता है कि इस उम्र में भी उनके बीच का प्यार खत्म नहीं हुआ है।

इसके बाद दुकानदार उनके पास आता है और उनसे पूछता है कि उन्होंने क्या लिया जिसका वो जवाब देते हैं। दुकान का मालिक पूछता है वो अपने साथ कितने पैसे अपने लाए हैं। यह सुनकर दादी दुकानदार को हाथ में रखे 1120 रुपए दिखती हैं। दुकानदार बोलता है कि इतने सारे पैसे और यह सुनकर दादाजी को लगता है कि पैसे कम हैं और फिर वो अपने झोले से दो गठरी निकालते हैं जिसमें ढेर सारे सिक्के होते हैं। मगर दुकानदार उनसे पैसे लेने से मना कर देता है और दोनों की तरफ से आशीर्वाद के रूप में 10-10 रुपए यानी कुल 20 रुपए ही लेता है। दुकानदार का यह व्यवहार देखकर बुजुर्ग दंपति की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

दुकान के मालिक ने क्या कहा?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद दुकान के मालिक का कहना है की इस बुजुर्ग दंपति के बड़े बेटे की मौत हो गई है और दूसरा बेटा शराबी है इसलिए यह दंपति अकेले ही रहते हैं। इस उम्र में भी दादा दादी का एक दूसरे के प्रति इतना प्यार सीखने लायक है और इसी वजह से मैंने उनसे आशीर्वाद के रूप में सिर्फ 20 रुपए लिए। आपको बता दें कि मामला दो दिन पुराना है और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने अगर थोड़ा इंतजार कर लिया होता तो ऐसा नहीं होता, आप भी देखें वायरल Video

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अंकल ने अपनाया गजब का तरीका, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।