1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अंकल ने अपनाया गजब का तरीका, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अंकल ने अपनाया गजब का तरीका, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2025 09:05 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 09:05 pm IST

गर्मी से बचने के लिए कोई AC चलाकर घर में बैठ जा रहा है तो कोई स्विमिंग पूल में अधिक से अधिक समय बिता रहा है। वहीं एक अंकल ने गर्मी से बचने के लिए अलग तरीका अपनाया जिसकी एक फोटो वायरल हो रही है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी भीषण गर्मी ने हर इंसान की हालत खराब कर के रखी है। हर कोई भीषण गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रहा है। कोई दोपहर में बाहर निकलने से बच रहा है तो कोई घर में एसी लगवा रहा है। कुछ लोग स्विमिंग पूल जाकर वहां जितना समय रह सकते हैं, वो रह रहे हैं और पानी में रहकर गर्मी से कुछ देर के लिए छुटकारा पा रहे हैं। आप भी अपनी छुट्टी वाले दिन कुछ न कुछ तो ऐसा करते ही होंगे जिससे आपको गर्मी से राहत मिल जाए। एक अंकल ने भी गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आइए आपको उस वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल हुई अंकल की फोटो

अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर गया हुआ है। वो शख्स बाइक पर बैठा हुआ है और उसके पीछे एक अंकल बैठे हुए हैं। अंकल को शायद कुछ ज्यादा ही गर्मी लग रही है इसलिए वो बर्फ की सिल्ली से खुद को आराम पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बर्फ की एक सिल्ली को अपनी पीठ पर बांध लिया है और एक सिल्ली को अपने सिर पर रखा हुआ है जिसे उन्होंने अपने हाथ से पकड़ा हुआ है। किसी ने यह देखा होगा जिसके बाद फोटो खींच ली होगी और अब फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपन अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गर्मी के दिनों में भारत की सड़कों पर सबसे कूल अंकल।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। यह फोटो कब और कहां की है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर फोटो जरूर वायरल हो रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पर्यावरण की भलाई का सोच शख्स ने बेच दी पेट्रोल वाली स्कूटी मगर उसके बाद जो हुआ वो जान आ जाएगी हंसी

ये वाली रेल सुविधा तो अमेरिका में भी नहीं होगी, Video देख लोग बोले- 'भाई एक राइड मुझे भी चाहिए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।