आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया का यूज नहीं करते होंगे। अभी लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन और उनका सोशल मीडिया पर होना कोई हैरानी की बात नहीं है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और दिन में थोड़ा समय तो वो भी स्क्रोलिंग में बिताते ही हैं। आप भी अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप एक बात जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी वीडियो तो कभी फोटो वायरल होती है मगर वायरल होने का सिलसिला नहीं थमता है। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है आइए आपको बताते हैं उसमें क्या देखने को मिला।
Related Stories
फोटो में क्या नजर आया?
आपने कई बार ट्रेन में, बस में, मंदिर की दीवार पर और कई दूसरी जगहों पर लोगों को जेब कतरों से सतर्क करने के लिए वहां पर लिखी हुई लाइन तो देखी ही होगी। हर जगह लगभग एक ही जैसी लाइन होती है कि जेब कतरों से सावधान रहें। मगर इस वायरल फोटो में कुछ अलग देखने को मिला। दीवार पर लिखा है, 'सावधान महिला भी जेब कतरी हो सकती है, अपना ध्यान रखें।' अब यह कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर ऐसा कुछ पहली बार दिखा और यही कारण है कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे दूसरी लाइन को पढ़कर जहां प्रसाद की बात लिखी है, ऐसा लगता है कि यह किसी मंदिर में लिखा हुआ है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट पर ही लिखा है, 'आखिरकार भारत में जेंडर इक्वालिटी।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- पूरा मर्द समाज खुश हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- रील नहीं रियल है। वहीं कई सारे यूजर्स ने इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
फैशन तो बहुत देखे मगर ऐसा कुछ पहली बार दिखा है, Video देख आपको आ जाएगी हंसी
इस बंदे ने लगाया ऐसा दिमाग जो आपको कर देगा हैरान, वायरल हुआ जुगाड़ का Video