सोशल मीडिया सभी अतरंगी चीजों का एक चलता फिरता अड्डा है। सोशल मीडिया पर दुनिया भर की तमाम ऐसी चीजें देखने को मिलती रहती हैं जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की होती है कि ऐसा भी कुछ नजर आएगा। आप भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब स्क्रोल करते होंगे तो आपको एक से बढ़कर एक अतरंगी चीजें देखने को मिलती ही होंगी क्योंकि जो सबसे ज्यादा यूनिक या फिर अतरंगी होता है, वो वायरल भी तो होता है। वायरल होने के बाद वो लगभग हर किसी की टाइमलाइन पर जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसे देखना तो बनता है। आइए पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और फिर वीडियो भी दिखाते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़के बैंड-बाजा की धुन पर नाच रहे हैं। उन्हीं लड़कों के बीच में एक ऐसा लड़का डांस कर रहा है जिसका फैशन बहुत ही अतरंगी है। आज तक ऐसा कुछ पहले नहीं देखने को मिला। दरअसल उसने सीमेंट की बोरी को काटकर उससे कपड़ा सिलवाया है और वो उसी को पहनकर डांस कर रहा है। मतलब उसने सीमेंट की बोरी का शर्ट या टी-शर्ट और उसकी का पैंट पहना हुआ है और मजे से डांस कर रहा है। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rawdy_boy722 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 79 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई कितने का है, मुझे भी लेना है। दूसरे यूजर ने लिखा- मार्केट में नया ब्रैंड। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ट्रेंड को फॉलो नहीं करता है बल्कि ट्रेंड सेट करता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बंदे ने लगाया ऐसा दिमाग जो आपको कर देगा हैरान, वायरल हुआ जुगाड़ का Video
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने पहुंची दीदी, आगे क्या हुआ आप Video में ही देख लीजिए