आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से आधी जनता सिर्फ रील बनाने और रील के जरिए फेमस होने के लिए है। रील बनाने में वैसे तो कुछ भी गलत नहीं है। कई सारे लोग अपनी रील्स के कारण ही आज मशहूर हैं। उनकी एक फैन-फॉलोइंग है। मगर कुछ लोग रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते हैं तो वहीं कुछ लोग अतरंगी हरकत करते हुए रील बनाते हैं। जो लोग अतरंगी हरकत करते हैं, उन्हें देखने को बाद लोगों को हंसी भी आती है और वो यह भी सोचते हैं कि लोगों को आजकल क्या हो गया है। लोगों के पास इन चीजों के लिए इतना समय कहां से आ रहा है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बहुत ही छोटा है मगर वायरल होने लायक तो है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आंटी जी मस्ती से हवा में उड़ रही हैं। जी हां, हवा में उड़ रही हैं। दरअसल उड़ने की कोशिश करते हुए उन्होंने अपना वीडियो बनाया और फिर खुद या किसी और से उसकी गजब की एडिटिंग करवाई। वीडियो एडिट करने के बाद ऐसा ही नजर आ रहा है कि आंटी हवा में उड़ रही हैं। अब यह वीडियो कब बनाया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लो यार भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जवानी में ही वृद्धाश्रम जाने वाले काम। दूसरे यूजर ने लिखा- अभी अभी किसी ने रिचार्ज कराई तभी तो उड़ रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इंटरनेट और महंगा होगा अब। चौथे यूजर ने लिखा- स्पाइडर मैन छुट्टी पर है, अब मोहल्ले की दीदी ने जिम्मा संभाल लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वंडर वुमन।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई के लिए कंटेंट बनाना ज्यादा जरूरी है, Video बनाकर दिखाया चोरी का Live Example
वाटर पार्क में आपके साथ भी घट सकती है ऐसी घटना, वायरल Video से आप सभी लें सीख