1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह चचा क्या जुगाड़ किया है, धूप से बचने के लिए लगाया गजब का दिमाग, देखें Video

वाह चचा क्या जुगाड़ किया है, धूप से बचने के लिए लगाया गजब का दिमाग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 06:42 pm IST

एक कमाल के जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ बहुत ही शानदार है। आइए आपको जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

jugaad, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
धूप से बचने के लिए लगाया गजब का दिमाग Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में लोग कैसे-कैसे जुगाड़ कर सकते हैं या फिर करते हैं, अगर किसी को यह जानना है तो उसे बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। वो बस सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बना ले और रेगुलर एक्टिव रहना चालू कर दे। कुछ दिनों में उसे खुद ही पता चलने लगेगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि जुगाड़ अगर कहीं सबसे ज्यादा दिखते हैं तो वो जगह सोशल मीडिया ही है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई सारे जुगाड़ देखे ही होंगे जिसने आपको भी हैरान भी किया होगा। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ पहले देखा है कहीं?

गर्मी के मौसम में आप अगर कार से कहीं जाएंगे तो आपको धूप से राहत मिल जाएगी लेकिन बाइक वालों के साथ ऐसा नहीं होता है। बाइक पर जाने पर धूप लगना तो तय है। अब बाइक पर धूप न लगे इसके लिए एक चचा ने गजब का दिमाग लगाया। उन्होंने अपनी बाइक में थोड़ा जुगाड़ किया। उन्होंने अपनी बाइक के ऊपर एक छोटी सी छत लगवा दी जिससे उन्हें धूप से राहत मिलेगी। इसके बाद वो अपनी बाइक लेकर बाहर निकले जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'वाह चाचा वाह' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चचा जिस दिन आंधी आएगी, उस दिन बात करेंगे, ये उड़न खटोला हवा में न उड़ता दिखा दूं। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगर्नस के लिए नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। वही कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो को कुछ लोग अपना घर ही समझ लेते हैं, अब आप इस आदमी को ही देख लो, फोटो हो रही है वायरल

ये गांव वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं! इनका जुगाड़ देख घूम जाएगा आपका भी माथा, लोगों ने किए कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।