1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कूल बनने के चक्कर में भाई का तो रेल बन गया, वायरल हुआ Video तो मुंबई पुलिस ने की यह कार्रवाई

कूल बनने के चक्कर में भाई का तो रेल बन गया, वायरल हुआ Video तो मुंबई पुलिस ने की यह कार्रवाई

 Reported By: Saket Rai Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2025 12:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 12:32 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें नजर आया कि एक शख्स चलती कार के बोनट पर लेटा हुआ है। उसके इस स्टंट का वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस ने एक्शन भी लिया है। आइए बताते हैं कि पुलिस ने क्या किया।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टंट करने के चक्कर में हो गए गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग जो सोशल मीडिया पर हैं वो सिर्फ और सिर्फ एक ही चक्कर में हैं और वो चक्कर रील का है। कई सारे लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए हैं। हम यह नहीं कहते कि रील बनाना किसी भी तरह से गलत है। कई सारे लोग जो आज फेमस हैं, वो अपनी रील्स के कारण ही हैं मगर कई सारे लोग अपनी रील्स को वायरल करने या फिर कूल बनने के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने देखा होगा कि स्टंट करने वाले लोगों के खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। कभी उनके खुद के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी दूसरे लोगों द्वारा कैद किया गया उनका स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

कार के बोनट पर लेटकर किया स्टंट

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वो बांद्रा के कार्टर रोड इलाके का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कार की बोनट पर लेटा हुआ है और कार सड़क पर चल रही है। मतलब उसने चलती कार की बोनट पर लेटकर स्टंट किया और उसे यह स्टंट करते समय या फिर उससे पहले, अपनी या दूसरों की जान का कोई ख्याल नहीं आया। ऐसा भी हो सकता है कि उसने यह सब रील बनाने के लिए किया हो। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस पर कार्रवाई भी की है। इससे पहले आपको बताएं कि पुलिस ने क्या कार्रवाई की, आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उसकी भी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक खतरनाक स्टंट के वीडियो को देखने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 और 3(5) के साथ मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 184 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टेक्निकल जांच के बाद पुलिस ने ड्राइवर और वीडियो में दिखाई दे रहे आदमी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ में वाहन को भी जब्त कर लिया है। आपको बता दें कि वीडियो की घटना 7 जून की है।

ये भी पढ़ें-

काम होता रहेगा मगर झगड़ा नहीं मिस होना चाहिए, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

ये देखो सीट के लिए ट्रेन में भिड़ गए दो आदमी, Video देखा तो लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।