आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे बचे होंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे और उन लोगों में से भी बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते होंगे। वरना आजकल तो लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने अब तक बाइक को हैंडल पकड़े बिना चलाते हुए कई लोगों को देखा होगा। कई लोग बाइक चलाते हुए उसकी सीट पर खड़े भी हो जाते हैं मगर ऐसा सब आपने युवाओं को करते हुए देखा होगा। मगर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर चचा बैठे हुए हैं मगर आगे की जगह सीट पर सबसे पीछे बैठे हुए हैं और वो भी सिलेंडर के ऊपर। मतलब बाइक की सीट पर पीछे सिलेंडर है जिस पर वो बैठे हुए हैं और पैरों से बाइक के हैंडल को संभाल रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Aura of Tau' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मारवाड़ी ताऊ। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी पावर। चौथे यूजर ने लिखा- हमारे ताऊ छोरों से कम हैं के?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लॉयल लड़कियों को लेकर लड़के ने कही ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट