आज के समय में आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो यह बोल सकते हैं कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं वरना आजकल तो बच्चे-बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो आते होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसा भी नजर आ जाता जिसकी कल्पना देखने वाले ने कभी नहीं की होती है। वहीं कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो दिखाई दिया है।
Related Stories
इस वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया है उसमें एक आदमी दिखाई दे रहा है और वो काफी खुश नजर आ रहा है। उसे इतना खुश देखकर एक महिला उससे पूछती है कि वो बहुत खुश दिख रहा है, क्या बात है? महिला की बात सुनने के बाद वो आदमी बोलता है, 'अरे मजे आ गए, 20 साल बाद पत्नी खो गई।' उसकी बात सुन महिला हैरान हो जाती है और बोलती है कि अरे पत्नी खोने की इतनी खुशी तो वो आदमी 'और क्या' बोलता है, वो भी हंसते हुए। ऐसा हो सकता है कि वीडियो को मजाकिया तौर पर बनाया गया हो।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर all_remix_100.k नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- अब ये घर में तोड़ा जाएगा क्योंकि वो खोनी तो है नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे खो नहीं गई, किसी और के साथ भाग गई। तीसरे यूजर ने लिखा- और ये वीडियो पत्नी ने देख ली तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- पत्नी भाई की खो गई और खुशी मुझे हो रही है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जुगाड़ ऐसा करो कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए, Video देख आपका हैरान होना तय है
दोस्तों आप इन बाबा की नकल मत करना, इन्हें तो डर नहीं लग रहा मगर ऐसा करना खतरनाक है