1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों आप इन बाबा की नकल मत करना, इन्हें तो डर नहीं लग रहा मगर ऐसा करना खतरनाक है

दोस्तों आप इन बाबा की नकल मत करना, इन्हें तो डर नहीं लग रहा मगर ऐसा करना खतरनाक है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 03, 2025 08:06 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 08:06 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यह सोचकर हैरान होंगे कि क्या इस आदमी को जरा सा भी गिरने का डर नहीं सता रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग की तरफ से सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ तो पोस्ट होता ही रहता है जिसे आप और हम अपने टाइमलाइन पर देखते ही रहते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट होने वाले वीडियो और फोटो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। वायरल पोस्ट में तरह-तरह के वीडियो और फोटो नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लोग पहाड़ पर किसी जगह जाने के लिए वहां बनी ऊंची सीढ़ियों के जरिए चढ़ रहे हैं। इसी दौरान वहां से उतरता हुआ एक आदमी नजर आया जो वायरल होने का कारण है। दरअसल उस आदमी सीढ़ियों से नहीं उतर रहा है बल्कि वहां बीच में लगे हैंडग्रिल पर बैठ गया है और फिसलते हुए नीचे उतर रहा है। उसे इस बात का जरा सा भी डर नहीं है कि अगर बैलेंस बिगड़ा तो वो नीचे गिरेगा और कहां तक गिरता जाएगा, इसका भी अंदाजा नहीं है। खैर वीडियो में तो वो गिरा हुआ नजर नहीं आया मगर इस तरह का स्टंट करना काफी खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @UrmiKumari19970 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दोस्तों इन बाबा की नकल मत करना, इन्होंने अपनी जिंदगी जी ली है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल इनकी नकल मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा- वरना हड्डियों का कचूमर। और भी यूजर्स ने ऐसा स्टंट करने से मना किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुछ ज्यादा ही स्टाइल दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

हर बार लड़कियों की गलती नहीं होती, इस बार लड़के का Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।