1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उम्र पचपन का और दिल बचपन का, इंटरनेट का पैसा वसूल कर देगा यह प्यारा Video, देखें जरूर

उम्र पचपन का और दिल बचपन का, इंटरनेट का पैसा वसूल कर देगा यह प्यारा Video, देखें जरूर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 03, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 05:04 pm IST

समुद्र किनारे अंकल कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं जिसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और आप खुद कहेंगे कि उम्र कुछ भी हो मगर दिल तो हमेशा बच्चा ही रहता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लगभग हर इंसान को अपने जीवन में कुछ न कुछ चिंता तो रहती है। बच्चों को परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का, कुछ स्टूडेंट्स को करियर बनाने का, उससे आगे जाएंगे तो युवाओं को नौकरी का और नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी बचाने या फिर आगे बढ़ने की चिंता रहती है। आपको भी अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ चिंता तो होगी ही। मगर इन सभी के बीच अपने आज को खुशी के साथ जीना ही, सबसे बड़ी बात होती है। जो लोग इस बात को समझते या फिर ऐसा करते हैं, उन्हें कोई भी चिंता ज्यादा समय तक परेशान नहीं कर सकती है। अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

अंकल ने ऐसा क्या किया कि वीडियो हुआ वायरल?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि बहुत सारे लोग बीच पर पहुंचे हुए हैं और हर कोई अपने तरीके से अपनी छुट्टी का आनंद ले रहा है। उन्हीं लोगों के बीच में एक अंकल भी नजर आ रहे हैं जो फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वो समुद्र के काफी करीब हैं और हाथ से इशारा करते हुए लहरों को बुला रहे हैं। पानी की लहरें जब पास आती हैं तो फिर छोटे बच्चे की तरह कूदते हुए वापस आने लगते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर जो खुशी नजर आती है, उसे शब्दों में जाहिर करना बहुत ही मुश्किल है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Himanirajput_hs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए मैं अपने इंटरनेट के बिल भरता हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दिल तो बच्चा ही रहता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखिए देश का भविष्य! बाइक पर जाते बच्चों को देख शख्स ने पूछा सवाल, जवाब कर देगा हैरान

Video: देख रहे हो सरकारी नौकरी का पावर! स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख सन्न रह गई पब्लिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।