भारत के शादियों में दावत उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना दूल्हा और दुल्हन के सात फेरे। यहां की शादियों में खाने का क्रेज कुछ ऐसा होता है कि मेहमानों को सब कुछ छोड़ सबसे पहले खाने-पीने का ही इंतजाम दिखता है। जैसे ही खाने के स्टाल खुलते हैं लोग टूट पड़ते हैं खाने पर। ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शादी में आए मेहमान एक चाउमीन के स्टाल पर इस कदर टूट पड़ें जैसे वे जन्मों-जन्मों से भूखे हों। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो इतना मजेदार और हैरान कर देने वाला है कि इसे देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो रही।
Related Stories
चाउमीन के स्टाल पर जानवरों की तरह टूट पड़े लोग
वीडियो किसी शादी के रिसेप्शन का लग रहा है। जहां मेहमानों के लिए खाने का शानदार इंतजाम किया गया है। मेन्यू में तरह-तरह के पकवान थे, लेकिन सारा ड्रामा चाउमीन के स्टाल पर हुआ। जैसे ही स्टाल खुला, मेहमानों की भीड़ ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि लोग प्लेट्स लिए लाइन में धक्का-मुक्की कर रहे हैं और तो और वे काउंटर पर झुककर जल्दी-जल्दी सारा चाउमीन अपनी प्लेट में भरते दिख रहे हैं। हालत ऐसी थी कि काउंटर पर खड़े परोसने वाले लोग पीछे हट गए और लोग बेकाबू होकर अपनी प्लेट्स में चाउमीन भरने लगे। मेहमानों की भूख का आलम ये था कि स्टाल पर 'लूट' जैसा माहौल बन गया। इस पूरे वाकये को किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखी चाउमीन के प्रति लोगों की दीवानगी
इस नजारे ने सोशल मीडिया पर हंसी की लहर दौड़ा दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sarcasmicbhaii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो का वायरल होना कोई हैरानी की बात नहीं है। भारतीय शादियों में खाने का महत्व जगजाहिर है। चाउमीन, जो आजकल हर शादी में लोगों की शान बना हुआ है। उसकी दीवानगी इस वीडियो में साफ झलक रही है। लोग न सिर्फ चाउमीन के लिए पागल दिख रहे हैं बल्कि उनकी उत्सुकता और धक्का-मुक्की यह बता रही है कि फास्ट फूड ने लोगों को किस कदर अपना दीवाना बना रखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: