1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखिए देश का भविष्य! बाइक पर जाते बच्चों को देख शख्स ने पूछा सवाल, जवाब कर देगा हैरान

ये देखिए देश का भविष्य! बाइक पर जाते बच्चों को देख शख्स ने पूछा सवाल, जवाब कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 03, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 04:01 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर जाते बच्चे नजर आ रहे हैं। उनसे हेलमेट का सवाल पूछा गया तो दिया ऐसा जवाब कि वीडियो वायरल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर हेलमेट के बिना ट्रिपलिंग करते हुए लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको लगभग हर इंसान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाएगा। लोगों को जब भी बोरियत महसूस होती है या फिर वो सोचते हैं कि कुछ मनोरंजन के लिए देख लें तो वो सोशल मीडिया की तरफ जरूर रुख करते हैं क्योंकि वहां छोटे-छोटे वीडियो मौजूद होते हैं। इस तरह कुछ सेकंड में वो एक कंटेंट देख लेते हैं और फिर कुछ नया देख लेते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वीडियो देखे होंगे। उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर पर तीन लड़के एक साथ जा रहे हैं। पहला रुल तो इन्होंने यहीं पर तोड़ दिया कि तीन एक साथ बैठे हुए हैं। इसके बाद दूसरा रुल यह तोड़ा कि किसी के भी सिर पर हेलमेट नहीं है। ऐसे में अगर हादसा हो जाए तो जान भी खतरे में जा सकती है। इन्हें देख शख्स बोलता है, 'ये देखिए देश का भविष्य।' इसके बाद वो उनसे पूछता है कि हेलमेट कहां तो उल्टा जवाब देते हुए कहते हैं, 'बस वही खरीदने जा रहे हैं।' यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सीधी बात नो बकवास।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। अब वायरल हो रहा वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर इस तरह से ट्रैफिक के नियमों को तोड़कर कूल बनने की कोशिश करना जान के लिए हमेशा खतरनाक होता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: देख रहे हो सरकारी नौकरी का पावर! स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख सन्न रह गई पब्लिक

पारखी नजर वाले भी हो गए फेल, 10 सेकेंड में ढूंढने हैं 5 अंतर, क्या आप लेंगे यह चैलेंज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।