1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पारखी नजर वाले भी हो गए फेल, 10 सेकेंड में ढूंढने हैं 5 अंतर, क्या आप लेंगे यह चैलेंज

पारखी नजर वाले भी हो गए फेल, 10 सेकेंड में ढूंढने हैं 5 अंतर, क्या आप लेंगे यह चैलेंज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 03, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 02:54 pm IST

"स्पॉट द डिफरेंस" गेम्स दिमाग की कसरत के लिए बेस्ट होते हैं। ये आपका फोकस और डिटेल्स पर ध्यान देने की काबिलियत को बेहतर बनाते हैं। जब तस्वीरें अलादीन और जफर जैसे मजेदार किरदारों की हों, तो चैलेंज का मजा दोगुना तो हो ही जाएगा।

इन दो तस्वीरों में 5 अंतर खोजें- India TV Hindi
इन दो तस्वीरों में 5 अंतर खोजें Image Source : SOCIAL MEDIA

क्या आप भी मानते हैं कि आपकी नजरें बाज की तरह तेज हैं? या फिर आप भी उन लोगों में से हैं, जो "स्पॉट द डिफरेंस" गेम में बार-बार हार मान लेते हैं? अगर ऐसा है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक मजेदार चैलेंज, जो आपकी आंखों और दिमाग की तगड़ी परीक्षा लेगा। इस चैलेंज में आपको 30 सेकेंड के अंदर दो तस्वीरों में छिपे 5 अंतर को ढूंढना है। बता दें कि इस चैलेंज को जीतने वालों की संख्या 100 में से सिर्फ 1 है।

अलादीन की तस्वीर में छुपा है 5 अंतर 

तस्वीर में डिज्नी की मशहूर फिल्म "अलादीन" के एक सीन में जफर और अलादीन की एक जैसी दो तस्वीरें हैं। तस्वीर में जफर अपनी जादुई छड़ी के साथ खड़ा है, जिसके ऊपर उसका प्यारा तोता इयागो बैठा है। सामने अलादीन, जो सुल्तान बनकर अपनी नई-नई सत्ता का मजा ले रहा है। भले ही ये तस्वीरें दिखने में सेम टू सेम लगे रहे हों लेकिन इनमें छोटे-छोटे 5 अंतर छुपे हुए हैं। जो आपकी नजरों को चकमा देने के लिए काफी हैं। इन्हें आपको मात्र 30 सेकेंड में खोजना है। तो, क्या आप तैयार हैं नजरों की इस जंग के लिए? अगर हां, तो चलिए शुरू करते हैं ये खेल! आपका टाइमर शुरू होता है अब। 

इन दो तस्वीरों में 5 अंतर खोजें
Image Source : SOCIAL MEDIAइन दो तस्वीरों में 5 अंतर खोजें

चलिए, आपको थोड़ा हिंट देते हैं, लेकिन पहले कोशिश तो कर लो! 

  • जल्दी करें! आपके पास टाइम कम है
  • अब सिर्फ 10 सेकंड बचे हैं
  • अब सिर्फ 5 सेकंड ही रह गए हैं
  • 5,4,3,2,1... टाइम अप 

तो, आपने कितने अंतर ढूंढ लिए? 30 सेकेंड में 5 में से 5 ढूंढने वाले तो असली पारखी नजरों वाले हैं लेकिन जो लोग 2-3 में ही अटक गए, उनके लिए भी तारीफ बनती है, कम से कम कोशिश तो की।

ठीक है, जो लोग हार मान चुके हैं, उनके लिए ये रहे वो 5 अंतर, जो शायद उनकी नजरों से बच गए

  1. इयागो की आंखें: बाईं तस्वीर में इयागो की आंखों के ऊपर वाले बाल भरपूर हैं जबकि, दाईं तस्वीर में वे बाल हल्के दिख रहे हैं।
  2. जफर की दाढ़ी: जफर अपनी जादुई छड़ी पकड़े हुए है, लेकिन बाईं तस्वीर में उसकी दाढ़ी बड़ी और उसका आकार स्प्रिंग की तरह कर्ली है, लेकिन दाईं तस्वीर में उसकी दाढ़ी छोटी और आकार में सीधी दिख रही है।
  3. अलादीन की पगड़ी पर जड़ा पत्थर: अलादीन की पगड़ी में जड़ा पत्थर बाईं तस्वीर में बैंगनी रंग की है जबकि दाईं वाली तस्वीर में ये पत्थर एक्वा कलर का है।
  4. जफर के कुर्ते का स्लीव का पैटर्न: जफर के कुर्ते के स्लीव का पैटर्न पर अगर आप नजर डालें तो आप पाएंगे कि बाईं तस्वीर में पैटर्न में एक लाल धारी ज्यादा है, जबकि दाईं तस्वीर में वो धारी नहीं है। 
  5. अलादीन के ठीक पीछे कमरे का दरवाजा: अलादीन के ठीक पीछे कमरे के दरवाजे को देखिए बाईं तस्वीर में वह दरवाजा भूरे रंग का है जबकि दाईं तस्वीर में दरवाजे का रंग नीला है।

ये रहे वो 5 अंतर
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहे वो 5 अंतर

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: आतंकिस्तान के बीच छिपा है पाकिस्तान, खोजते-खोजते थक गए लोग, आप भी एक बार करें ट्राई

Optical Illusion: दिमाग का हो जाएगा दही, फिर भी खोजने से नहीं मिलेगा ZBERA की भीड़ में ZEBRA

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।