1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: आतंकिस्तान के बीच छिपा है पाकिस्तान, खोजते-खोजते थक गए लोग, आप भी एक बार करें ट्राई

Optical Illusion: आतंकिस्तान के बीच छिपा है पाकिस्तान, खोजते-खोजते थक गए लोग, आप भी एक बार करें ट्राई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 31, 2025 07:14 pm IST,  Updated : May 31, 2025 07:14 pm IST

‘आतंकिस्तान के बीच छिपा है पाकिस्तान’ ऑप्टिकल इल्यूजन के इस चैलेंज ने सोशल मीडिया पर लोगों को परेशान कर के रख दिया। यह न केवल एक मजेदार दिमागी कसरत है, बल्कि यह लोगों को अपनी नजरों और फोकस को परखने का मौका देता है।

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिमाग का दही कर रखा है। इस चैलेंज में आतंकिस्तान शब्दों के बीच ‘पाकिस्तान’ शब्द को ढूंढने की चुनौती दी गई है। चैलेंज इतना पेचीदा है कि लोग खोजते-खोजते थक गए हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें नाकाम रहे। अगर आप भी अपनी नजरों का जादू दिखाना चाहते हैं, तो इस ऑप्टिकल इल्यूजन को एक बार जरूर ट्राई करें।

आतंकिस्तान के बीच खोजना है पाकिस्तान

इस वायरल चैलेंज में एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आतंकिस्तान लिखे शब्दों का मायाजाल बनाया गया है। तस्वीर में बार-बार ‘आतंकिस्तान’ शब्द लिखा हुआ है, लेकिन कहीं न कहीं एक जगह इसमें एक ‘पाकिस्तान’ शब्द छिपा हुआ है। चुनौती यह है कि आपको इसे 10 सेकंड के अंदर ढूंढना है। तस्वीर को कुछ ऐसे बनाया गया है कि आपकी आंखें बार-बार धोखा खा सकती हैं। ‘पाकिस्तान’ शब्द को पकड़ना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। तो चलिए एक बार आप इस चैलेंज को हल करने की कोशिश करिए। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

लोगों ने बताया टफ चैलेंज

इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने को देख यूजर्स ने इसे मजेदार, दिमाग चकराने वाला, और चुनौतीपूर्ण बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, "खोजते-खोजते आंखें पक गईं, लेकिन ‘पाकिस्तान’ नहीं मिला! यह तो जीनियस लेवल का चैलेंज है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "लगता है मेरा दिमाग भी आतंकिस्तान में खो गया!" कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने 10 सेकंड से भी कम समय में शब्द ढूंढ लिया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने माना कि यह चैलेंज उनकी नजरों और दिमाग को पूरी तरह भटका रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे और मजेदार बनाने के लिए अपने दोस्तों को टैग करते हुए चैलेंज दिया, जैसे, "अरे, तू तो जीनियस है, बता ये ‘पाकिस्तान’ कहां छिपा है?"

ये रहा पाकिस्तान

अगर आपको भी आतंकिस्तान के बीच छिपा पाकिस्तान नहीं मिला तो नीचे दी गई तस्वीर को देखिए, हमने पाकिस्तान को लाला निशान से घेर रखा है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: 60 की भीड़ में 90 और 69 को खोजकर दिखाएं, दिमाग का दही ना हो गया तो फिर कहना

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।