1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई के इलाके में आकर मस्ती नहीं! वायरल Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

डोगेश भाई के इलाके में आकर मस्ती नहीं! वायरल Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 03, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 08:42 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक सकते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट किया है। आइए आपको वीडियो और कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा और जब लोग स्मार्ट फोन चला रहे हैं तो फिर उनका सोशल मीडिया पर एक्टिव होना, कोई बड़ी बात तो नहीं है। आजकल सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया मिल जाएगा। यहां तक की बच्चे भी दिन में थोड़ा समय सोशल मीडिया पर समय बिताता ही है। आप भी अगर वहां एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि वहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गली में एक आदमी किसी घर के बाहर खड़ा है। उसके पीछे एक लड़का खड़ा है जो कुछ फेंककर उसे मारता है और तुरंत वहां से बचकर भागने लगता है। लेकिन वो कहते हैं कि कर्म फल तो मिलता ही है। उसे भी उसके किए का फल मिला और तुरंत मिला। गली में लड़के को भागते देख कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया जिस कारण वो गिर गया। खैर इसके बाद कुत्ते ने उसे काटा नहीं मगर जो भी हुआ उसके कारण वीडियो जरूर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर viralsutta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके अलावा भी कई अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 1 टाइम का बिस्किट वसूल हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई इंसाफ कंपनी। तीसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या। एक अन्य यूजर ने लिखा- डोगेश भाई के इलाके में आकर मस्ती नहीं। सभी कमेंट्स अलग-अलग अकाउंट के कमेंट सेक्शन से लिया गया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

उम्र पचपन का और दिल बचपन का, इंटरनेट का पैसा वसूल कर देगा यह प्यारा Video, देखें जरूर

ये देखिए देश का भविष्य! बाइक पर जाते बच्चों को देख शख्स ने पूछा सवाल, जवाब कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।